Axis Bank Logo

हमारे बारे में| हमसे सम्पर्क| कैरियर्स| साइट मैप

व्यक्तिगत
24 X 7 बैंकिंग
not define 24 X 7 बैंकिंग
इंटरनेट बैंकिंग
एस एम एस बैंकिंग
फोन बैंकिंग
वीज़ा मनी ट्रांसफर
पावर ट्रांस्फर
एटीएम

मोबाइल अलर्ट्स बैंकिंग सुविधा (चालू खाता)

: अनुबंध व शर्तें

शर्तों और अनुबंधों की व्यवहार्यता ये शर्त व अनुबंध उपयोगकर्ता व बैंक के बीच का करारनामा है और यह उपयोगकर्ता के खाते और/या बैंक द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले किसी उत्पाद या सेवा से संबंधित अन्य शर्तों और अनुबंधों के अतिरिक्त होंगी न कि उनके बदले में.

योग्यता और पंजीकरण

  • योग्यता

  • बैंक में सेविंग्स/करेंट/कैश क्रेडिट/ओवरड्राफ्ट खाता रखने वाला कोई भी उपयोगकर्ता इस सुविधा को पाने के योग्य हैं. ऐसे उपयोगकर्ता को खाताधारी और एकल हस्ताक्षरकर्ता या स्वतंत्र रूप से खाते के संचालन के लिए अधिकृत होना चाहिए. आवेदक को बैंक यह सुविधा उपलब्ध कराये, इसके लिए संयुक्त खाताधारकों को अन्य खाताधारकों से लिखित रूप से अनुमति लेने की ज़रूरत होगी. यदि कोई खाता अवयस्क के नाम पर है, जिसमें अवयस्क संयुक्त खाताधारक है तो वह इस सुविधा के लिए योग्य नहीं है.
  • पंजीकरण


  • इस सुविधा का लाभ उठाने के इच्छुक योग्य प्रयोगकर्ताओं को ऐक्सिस बैंक फोन बैंकिंग या ऐक्सिस बैंक इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करते हुए बैंक में आवेदन करने की ज़रूरत होगी या निर्दिष्ट प्रपत्र (जैसा बैंक ने तय किया है) को पूरी तरह भर कर बैंक में या बैंक के किसी ऑटोमैटेड टेलर मशीन (एटीएम) के ज़रिये आवेदन करने की.

    किसी आवेदन की स्वीकृुति से पहले उसमें प्रयोगकर्ता द्वारा दी गई सभी जानकारियों की पुष्टि, जिस तरीके से बैंक निर्णय करे, वैसे की जायेगी.

    आवेदन की पूरी प्रक्रिया और बैंक के साथ प्रयोगकर्ता द्वारा जमा की गई जानकारी के पंजीकरण के बाद ही आवेदक प्रयोगकर्ता को सुविधा के उपयोग की अनुमति दी जायेगी. यदि आवेदन वेबसाइट http://www.axisbank.com या कॉल सेंटर पर या किसी एटीएम पर दी गई है तो यह सक्रियता अवधि न्यूनतम दो व्यापारिक दिवस तक बढ़ जायेगी और यदि मुद्रित प्रपत्र पर दी गई है तो (जैसा बैंक ने नियत किया है) ऑपरेशन सेल, मुम्बई द्वारा आवेदन के प्राप्त किये जाने के बाद 3 व्यापारिक दिवस की होगी.

मोबाइल बैंकिंग का प्रयोग/प्रक्रियाएं

  • उपयोगकर्ता सिर्फ अपने नाम पर मोबाइल फोन सेवा प्रदाता ("सर्विस प्रोवाइडर') के पास पंजीकृत एक मोबाइल फोन का उपयोग करेंगे और उनका पता वही होगा जो बैंक को दिया गया है और जो नम्बर बैंक को उक्त सुविधा तक पहुंच के लिए उपलब्ध कराया गया है.
  • जानकारी हेतु विभिन्न अनुरोधों अथवा किसी भी अन्य अनुरोध के लिए, जिनमें आवेदनपत्रों पर, ऐक्सिस फोन बैंकिग केन्द्रों तथा/या वेबसाइट http://www.axisbank.com के साथ ही समय- समय पर बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधा शामिल है, उस सुविधा को निरस्त या निलंबित कराने के लिए उपयोगकर्ता की वर्ड्स का उपयोग करेंगे.
  • उपयोगकर्ता को सुविधा के उपयोग के लिए खुद को विस्तारित प्रक्रिया से परिचित कराना होगा और ट्रिगर सेट करते समय उपयोगकर्ता द्वारा की जाने वाली किसी गल्ती के लिए बैंक जिम्मेदार नहीं होगा.
  • अलर्ट प्राप्त करने के लिए उपयोगकर्ता को ऐक्सिस फोन बैंकिग सर्विसेज़/इंटरनेट बैंकिंग अकाउंट पर लॉग ऑन कर/ बैंक द्वारा नियत एक ढांचे में मुद्रित आवेदन जमा कर ट्रिगर सेट करने की ज़रूरत होगी.
  • उपयोगकर्ता इस बात को स्वीकार करता है कि बैंक को अकेले अपने विवेकानुसार उपयोगकर्ता के लिए ट्रांज़ैक्शन सीमा निर्धारित करने का अधिकार है.
  • उपयोगकर्ता इस बात को स्वीकार करते हैं कि अलर्ट सुविधा चरणबद्ध रूप में लागू की जायेगी और बाद में कभी ऐक्सिस बैंक, अपने विवेकानुसार, ईमेल के जरिये अलर्ट भेजेंगे, उपयोगकर्ता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उपलब्ध ट्रिगर या अलर्टों का विस्तार करेंगे या सभी या कोई एक सुविधा/विशेषताओं को बंद कर सकते हैं.
  • ऐक्सिस बैंक समय समय पर किसी ट्रिगर या अलर्ट की विशेषता बदल सकते हैं. उपयोगकर्ता को उपलब्ध ट्रिगरों और अलर्ट्स के बारे में,जो वेबसाइट http://www.axisbank.com पर उपलब्ध होंगे,उनके या बैंक के एटीएम के जरिये खुद को अपडेट या सूचित कराते रहना होगा.
  • उपयोगकर्ता बिना किसी नये पंजीकरण की ज़रूरत के, समय-समय पर अपने द्वारा चयनित ट्रिगर में बदलाव ला सकते हैं.बहरहाल उक्त परिवर्तन के बारे में बैंक को लिखित रूप में या एसएमएस के जरिये सूचना दी जा सकती है. फिर भी सुविधा का लाभ उठाने के लिए यह ज़रूरी है कि उक्त जानकारी बैंक को लिखित रूप में दी जाये.
  • सुविधा का लाभ उठाने वाले किसी भी उपयोगकर्ता को ऐक्सिस बैंक द्वारा समय-समय पर निर्धारित अलर्ट सुविधा और / या अनुरोध सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है.

ट्रिगर सेट करना और अलर्ट प्राप्त करना

  • उपयोगकर्ता पंजीकरण प्रपत्र में अपने पसंद के अलर्ट (जैसा कि बैंक ने सूचीबद्ध किया है) डाल सकते हैं. इसमें किसी प्रकार के बदलाव के लिए वह अलग से लिखित रूप में अनुरोध कर सकते हैं.
  • बैंक की ज़िम्मेदारी की हद सबसे अच्छे तरीके से उपयोगकर्ता को निर्देशों को प्रभावी करने से आगे नहीं होगी और कोई निर्देश या ट्रिगर की प्राप्ति की सुविधा का लाभ उठाने या प्राप्ति सूचना स्वीकारने के लिए उपयोग करने के लिए टीपिन या कोई और पासवर्ड की सत्यता की पुष्टिकरण के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
  • बैंक विवेकानुसार किसी ट्रिगर को प्रभावी नहीं भी कर सकता है, यदि बैंक को यह मानने का विश्वास है (और बैंक के इस निर्णय को मानने के लिए उपयोगकर्ता बाध्य होंगे) कि ट्रिगर या तो असली नहीं हैं या अन्यथा अनुचित या अस्पष्ट है या शंका उत्पन्न करता है या और किसी कारणवश ट्रिगर को प्रभावी नहीं किया जा सकता.
  • उपयोगकर्ता के मोबाइल फोन नम्बर में कोई परिवर्तन हो या उसका मोबाइल गुम/चोरी हो जाये या कनेक्शन कट जाये या ईमेल पता या खाता विवरण में बदलाव आये, तो यह जिम्मेवारी उपयोगकर्ता की है कि वह इनकी सूचना बैंक को दे और बैंक में दर्ज़ उपयोगकर्ता के मोबाइल नम्बर/ईमेल पते/फैक्स नम्बर पर भेजे जाने वाले अलर्ट या अन्य सूचनाओं के लिए बैंक जवाबदेह नहीं होगा. ऐसी सूचनाएं बैंक को लिखित रूप से या फैक्स या ईमेल के ज़रिये दी जायेंगी और बैंक यथोचित समय में उसपर कार्रवाई करेगा.
  • उपयोगकर्ता इस बात को मानते हैं कि अलर्ट प्राप्त करने के लिए, उसके मोबाइल नम्बर को सक्रिय और पहुंच केे अंदर रहना होगा. उपयोगकर्ता इस बात को मानते हैं कि बैंक जब कोई अलर्ट संदेश भेजता है, उसके बाद यदि उपयोगकर्ता का फोन लगातार (यह अवधि सेवा प्रदाता पर निर्भर है) अनुपलब्ध रहे तो वह संदेश उपयोगकर्ता तक पहुंच नहीं भी सकते हैं. उपरोक्त बताये कारणों की वजह से या किसी अन्य बड़े कारण से संदेश पहुंच नहीं पाये तो उसके लिए बैंक जिम्मेदार नहीं होगा.
  • उपयोगकर्ता यह स्वीकार करते हैं कि एक सक्रियता अवधि है जिसके बाद ही ट्रिगर अनुरोध की प्रक्रिया पूरी होगी और उपयोगकर्ता सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.
  • उपयोगकर्ता यह स्वीकारते हैं कि उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाएं ढांचागत सुविधाओं, सम्बद्धता और बैंक द्वारा रखे गये सेवा प्रदाताओं द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं पर निर्भर है. उपयोगकर्ता यह भी स्वीकारता है कि बैंक द्वारा भेजे जाने वाले अलर्ट्स की समयबद्धता, सटीकता और पठनीयता बैंक द्वारा रखे गये अन्य सेवा प्रदाताओं को प्रभावित करने वाले कारकों पर निर्भर करेगा. उपयोगकर्ता तक अलर्ट्स के नहीं पहुंचने, या उनके देर से पहुंचने, उनमें गलती, उनके गुम होने या प्रेषण में गड़बड़ियों के लिए बैंक जवाबदेह नहीं होगा.
  • बैंक की कोशिश सर्वश्रेष्ठ प्रयास के आधार पर सुविधा उपलब्ध कराने की होगी और उपयोगकर्ता सुविधा की अनुपलब्धता या बैंक द्वारा रखे गये, यदि कोई हो तो, सेवा प्रदाता के अ-प्रदर्शन के लिए या सुविधा (जिसमें उपयोगकर्ता के वाणिज्यिक, निवेशात्मक या व्यापारिक उद्देश्यों के लिए अलर्ट्स पर भरोसा करना शामिल है) के उपयोग के कारण उपयोगकर्ता को होने वाले किसी गुमशुदगी या नुकसान के उन कारकों के लिए जिनके लिए बैंक उत्तरदायी नहीं है, बैंक की कोई जवाबदेही नहीं होगी. सुविधा के उपयोग के संबंध में उपयोगकर्ता के प्रति बैंक किसी प्रकार से जवाबदेह नहीं होगा.
  • उपयोगकर्ता इस बात को स्वीकार करता है कि प्रत्येक अलर्ट में उपयोगकर्ता के खाते से संबंधित कुछ जानकारियां हो सकती हैं. उपयोगकर्ता बैंक को खाता संबंधी जानकारी भेजने के लिए अधिकृत करते हैं, हालांकि खासतौर पर अनुरोध नहीं किया जायेगा, पर यदि बैंक ज़रूरी समझे कि यह संगत है तो. बैंक यह कहेगा कि जानकारी के प्रेषण भेजने का रास्ता सुरक्षित है और सुविधा के ज़रिये व्यक्तिगत या खाता सूचना सुविधा के ज़रिये भेजे जाने पर उनकी गोपनीयता, गुप्तता और सुरक्षा के लिए बैंक हर संभव प्रयास करेगा.

सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लागू होने वाले शुल्क बताई गई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बैंक उपयोगकर्ता से एक निश्चित शुल्क वसूलने का अधिकार सुरक्षित रखता है जो उपयोगकर्ता द्वारा किसी सेवा प्रदाता को देय प्रभारों के अतिरिक्त होगा. ये प्रभार वार्षिक आधार पर देय होंगे और उन्हें उपयोगकर्ता के खाते से काटा जायेगा. उपरोक्त शुल्क किसी योजना की समापन तिथि के बाद से देय होगा जिसके तहत उक्त सुविधा उपयोगकर्ता को नि:शुल्क उपलब्ध हो सकती है. बैंक द्वारा प्रस्तावित ऐसी किसी योजना की अनुपस्थिति में, देय शुल्क यहां बताये क्लॉज़ II (बी) में निर्दिष्ट के अनुसार उपयोगकर्ता द्वारा सुविधा के लिए दिये गये आवेदन की तिथि से होंगे.

शुल्क ढांचा समय-समय पर बैंक के विवेकानुसार परिवर्तनीय होंगे और उपयोगकर्ता के संदर्भ के लिए उनकी जानकारी वेबसाइट http://www.axisbank.com पर और बैंक के एटीएम पर उपलब्ध कराई जायेगी. संशोधित शुल्क के मामले में इसे समुचित नोटिस दिया जाना माना जायेगा.

उपयोगकर्ता उक्त सुविधा के प्रयोग के संबंध में देय शुल्क चुका कर कभी भी उक्त सुविधा को समाप्त कर सकता है या अपनी ग्राहकी समाप्त कर सकता है. वर्तमान शुल्क निम्नलिखित हैं:

दिन की समाप्ति पर बैलेंस अलर्ट्स-प्रति माह रुपये 10, ट्रांज़ैक्शन अलर्ट्स- प्रति माह रुपये 25, दोनों- प्रति माह रुपये 35.

अधिकरण

  • इस सुविधा के ज़रिये बैंकिंग या उपयोगकर्ता के किसी भी लेनदेन को प्रभावी करने के लिए ग्राहक बैंक को अपने सभी खातों तक पहुंच के लिए अपरिवर्तनीय और बिना शर्त अधिकृत करता है.
  • उपयोगकर्ता पूरी तरह समझ- बूझ कर बैंक को किसी सेवा प्रदाता या तीसरे पक्ष को अपने पास मौजूद उपयोगकर्ता की सारी जानकारी के खुलासे के लिए अधिकृत करता है, जिसकी ज़रूरत सेवा प्रदाताओं को उपयोगकर्ता को सेवा उपलब्ध कराने के लिए हो सकती है.
  • ट्रांज़ैक्शन के विवरण को दर्ज़ करने के लिए ग्राहक बैंक को अधिकृत करता है. सुविधा के उपयोग के कारण होने वाले सभी ट्रांज़ैक्शन से उत्पन्न बैंक के सभी रिकॉर्ड, जिसमें ट्रांज़ैक्शन का समय भी शामिल है, ट्रांज़ैक्शन की सत्यता और सटीकता का निर्णायक प्रमाण होंगे.
  • उपयोगकर्ता बैंक को उसके मोबाइल फोन पर किसी प्रमोशनल ऑफर के बारे में सूचित करने के लिए कोई संदेश भेजने के लिए अधिकृत करते हैं, जिसमें या तो अभी उपलब्ध बैंक के नये उत्पादों के संबंध में हों या भविष्य में बैंक द्वारा तैयार किये जाने वाले उत्पादों, बधाई संदेशों, या बैंक द्वारा उपयोगकर्ता को भेजे जाने लायक समझे जाने वाले अन्य संदेशों का भी समावेश है.
  • उपयोगकर्ता अपरिवर्तनीय और बिना शर्त के यह स्वीकार करता है कि बैंक या उसके एजेंटों द्वारा किये गये ऐसे कॉल या संदेशों को उपयोगकर्ता की निजता में दखल नहीं माना जायेगा और उसी के अनुरूप बैंक के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जायेगी.
  • उपयोगकर्ता बैंक को कोई अस्वीकरण संदेश वापस भेजने के लिए अधिकृत करते हैं, यदि बैंक को यह लगता है कि उपयोगकर्ता द्वारा भेजा गया अनुरोध बैंक की संरचना/आवश्यकता के अनुरूप नहीं है.
  • बैंक़ यह सुनिश्चित करने का सभी संगत प्रयास करेगा कि उपयोगकर्ता की सूचनाएं गोपनीय रखी जायें. बहरहाल उपयोगकर्ता की गोपनीय सूचनाओं की किसी तरह के प्रकटीकरण या खुलासे के लिए बैंक जिम्मेदार नहीं होगा.
  • उपयोगकर्ता सोच समझ कर बैंक को अधिकृत करता है कि वह मोबाइल अलर्ट बैंकिंग सुविधा के ज़रिये उपयोगकर्ता को उपलब्ध सभी अनुरोधों और/या ट्रांज़ैक्शनों को मोबाइल अलर्ट बैंकिंग के द्वारा उपयोगकर्ता की तरफ से प्राप्त किसी अनुरोध या ट्रांज़ैक्शनों की सत्यता की पुष्टि किये बिना उसके लिए और /या उसके अनुरोध को पूरा करे.

जानकारियों की सटीकता

  • उपयोगकर्ता बताई गई सुविधाओं के ़प्रयोग के जरिये या अन्य किसी तरीके, जैसे इलेक्ट्रॉनिक मेल या लिखित रूप से उसके द्वारा बैंक को आपूर्ति की गई जानकारियों के सही होने की जिम्मेदारी लेता है.
  • उपयोगकर्ता यह स्वीकार करता है कि उसके द्वारा सुविधा के संबंध में उपलब्ध कराई गई जानकारियों में किसी प्रकार की विभिन्नता हुई तो उसकी जिम्मेदारी अकेले उपयोगकर्ता पर आयेगी और इस तरह वह हर समय बैंक को सही जानकारियां उपलब्ध कराना स्वीकार करता है. यदि उपयोगकर्ता को इस बात की शंका होती है कि बैंक द्वारा उसे आपूर्ति की गई सूचना में कोई गलती है तो वह तत्काल इस बात से बैंक को अवगत करायेंगे. बैंक सर्वश्रेष्ठ प्रयास आधार पर जितनी जलदी संभव हो सके, तत्काल गलती में सुधार करेगा.
  • बैंक सहमत है कि वह अपनी तरफ से हर समय सटीक जानकारी उपलब्ध कराने की अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता और प्रयास करेगा. बहरहाल बैंक के नियंत्रण से परे किसी कारणवश हो सकने वाली असावधान गल्तियों व कमियों के लिए बैंक जिम्मेदार नहीं होगा.
  • बैंक द्वारा उपयोगकर्ता को सटीक सूचनाएं देना सुनिश्चित करने के लिए उठाये गये हर आवश्यक कदम के बावजूद संयोगवश होने वाली किसी तरह की त्रुटियों के लिए भी बैंक जिम्मेदार नहीं होगा और बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई गलत सूचनाओं के कारण उपयोगकर्ता को होने वाली किसी हानि/क्षति के लिए उपयोगकर्ता का बैंक के खिलाफ कोई दावा नहीं होगा.

उपयोगकर्ता की जिम्मेदारियां व देयताएं

  • सुविधा का लाभ उठाने के लिए उपयोगकर्ता द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली किसी भी सूचना की सटीकता के लिए उपयोगकर्ता जिम्मेदार होंगे.
  • बैंक द्वारा सूचना देने के बाद सेवा को सक्रिय करना उपयोगकर्ता की जिम्मेदारी होगी और उपयोगकर्ता की तरफ से होने वाले किसी विलम्ब के लिए बैंक जिम्मेदार नहीं होगा.
  • अपने टेलोफोन बैंकिंग पासवर्ड आइडेंटिफिकेशन नम्बर (टीपिन)/इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड या मोबाइल फोन नम्बर और सुविधा का उपयोग करने के लए बैंक द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले किसी और पासवर्ड की सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी तरह उपयोगकर्ता पर होगी. उक्त पासवर्ड की जानकारी किसी तीसरे पक्ष को नहीं दी जानी चाहिए.
  • उपयोगकर्ता किसी भी तरह सुविधा के साथ छेड़छाड़ या अन्य किसी भी प्रकार का दुरूपयोग नहीं करेंगे और उपयोगकर्ता द्वारा सुविधा के गलत और धोखेबाजी से किये गये उपयोग के कारण बैंक को होने वाली क्षति के लिए उपयोगकर्ता की जवाबदेही होगी.
  • उक्त सुविधा के लिए ऊपर उल्लेख किये गये किसी पासवर्ड के किसी अनधिकृत या गैरकानूनी उपयोग या किसी खुलासे के लिए उपयोगकर्ता बैंक के प्रति जवाबदेह होगा या कोई धोखे वाली जानकारी या गलत निर्देश देने और इस वजह से आने वाले किसी वित्तीय शुल्क की देयता सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी.
  • उपयोगकर्ता स्वीकार करते हैं कि उक्त सुविधा के उद्देश्यों के लिए दिये गये मोबाइल फोन और मोबाइल नम्बर से किये जाने वाले किसी ट्रांज़ैक्शन के लिए यही माना जायेगा कि वे उपयोगकर्ता द्वारा ही किये गये हैं.
  • यदि उपयोगकर्ता का मोबाइल फोन चोरी हो जाये या उसे किसी अन्य व्यक्ति को आवंटित कर दिया जाये तो, उपयोगकर्ता बैंक के किसी एटीएम के ज़रिये लिखित रूप से, बैंक से उक्त सुविधा के स्थगन का अनुरोध करेगा. इसके अलावा मोबाइल नम्बर में किसी प्रकार के बदलाव या उसे यदि अपने खाता नम्बर मे किसी अनधिकृत ट्रांज़ैक्शन की जानकारी मिली है तो यह उसकी जिम्मेदारी है कि वह इसकी जानकारी बैंक को दे.
  • यह जिम्मेदारी भी उपयोगकर्ता की है कि वह सेवाओं से संबंधित किसी जानकारी के बारे में खुद को अपडेट करे क्योंकि बैंक उक्त सुविधाओं के तहत कुछ और सुविधाएं देने का निर्णय कर सकती है. इस संबंध में उपयोगकर्ता की किसी भी प्रकार की कोई अवहेलना के लिए बैंक जिम्मेदार नहीं होगा.
  • उपयोगकर्ता यहां निहित किसी शर्तों या अनुबंधों का उल्लंघन करता है तो उससे होने वाली हानियों या उसकी लापरवाही भरी गतिविधियों या उसके खाते में किसी अनधिकृत पहुंच के बारे में सही समय पर बैंक की सूचित करने की उसकी असफलता के कारण होने वाली हानियों के लिए उपयोगकर्ता जिम्मेदार होगा.

अस्वीकरण यदि ऐसा होता है तो बैंक पर कोई जिम्मेदारी नहीं होगी:

  • अपेक्षित भौगोलिक विस्तार में नहीं रहने या प्राकृतिक आपदा, कानूनी अड़चन, दूरसंचार प्रणाली में किसी प्रकार की तकनीकी खामियों जैसे अन्य कारणों से या बैंक के नियंत्रण के परे कारकों की वजह से यदि उपयोगकर्ता सुविधा का उपयोग नहीं कर सकता है तो बैंक उसके लिए जवाबदेह नहीं होगा. इसके अलावा ऊपर बताये गये कारणों की वजह से यदि उपयोगकर्ता या किसी अन्य को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कोई हानि होती है तो उसके लिए बैंक की कोई जवाबदेही नहीं होगी.
  • प्रक्रियाकृत या प्रेषित करते समय या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा अनधिकृत पहुंच या गोपनीयता के उल्लंघन के कारण यदि सूचनाओं को हानि होती है तो.
  • यदि किसी सेवा प्रदाता या किसी तीसरे पक्ष द्वारा किसी कमी या असफलता के कारण उक्त सुविधा प्रभावित होती है तो और ऐसे किसी प्रदाता की सेवा की गुणवत्ता के बारे में बैंक कोई वारंटी नहीं देता है.
  • बैंक सुविधा या उसकी प्रणाली या उनके काम या प्रदर्शन से या उसके संबंध से उपयोगकर्ता या किसी अन्य व्यक्ति को कभी भी, किसी भी तरह की होने वाली हानि या क्षति के संबंध में किसी प्रकार की कोई वारंटी या प्रतिनिधित्व नहीं करता.
  • बैंक द्वारा प्राप्त किये जाने वाले निर्देशों के बारे में बैंक विश्वास के आधार पर काम करता है.
  • अनुरोधों को प्राप्त करने या प्रक्रियाकृत करने और उनका उत्तर तैयार करने और वापस भेजने में या किसी सूचना या संदेश प्रेषित करने में उपयोगकर्ता के दूरसंचार उपकरण या किसी सेवा प्रदाता की प्रणाली और बैंक की प्रणाली में या ऐसी सुविधा को उपलब्ध कराने के लिए ज़रूरी किसी सेवा प्रदाता की प्रणाली में किसी असफलता, विलम्ब, रुकावट, स्थगन, प्रतिबंध, या गलती के कारण प्रत्यक्ष या परोक्ष या परिणामस्वरूप होने वाली होने वाली किसी हानि या क्षति के संबंध में, जिनमें इनका समावेश है, पर इनतक ही सीमित नहीं है, राजस्व, लाभ, व्यापार, ठेके, प्रत्याशित बचत या सद्नाम, सॉफ्टवेयर सहित उपकरणों के प्रयोग या मूल्य की हानि, भले ही वह प्रत्याशित हो या नहीं, ग्राहक या किसी अन्य व्यक्ति को होने वाली हानि या क्षति के लिए बैंक, उसके कर्मचारियों, एजेंटों और ठेकेदारों पर कोई जवाबदेही नहीं आयेगी.
  • शर्तों और अनुबंधों में उपलब्ध किसी विरोधाभास को ध्यान में नहीं रखते हुए, बैंक उपयोगकर्ता और एक सेल्यूलर सेवा प्रदाता या किसी तीसरे पक्ष सेवा प्रदाता (चाहे बैंक की तरफ से नियुक्त किये गये हों या अन्यथा हों) के बीच होने वाले किसी विवाद में बैंक न तो संलग्न होगा न ही उपयोगकर्ता के प्रति उसकी कोई जवाबदेही होगी.
  • उपयोगकर्ता द्वारा जानबूझकर दी गई या निहित अनुमति के कारण किसी अन्य व्यक्ति द्वारा सुविधा के उपयोग के कारण कोई हानि हुई हो तो. उपयोगकर्ता के निर्देशों को प्रभावी करते हुए सुविधा के जरिये भेजे जाने पर व्यक्तिगत या खाते की जानकारी की गोपनीयता, गुप्तता और सुरक्षा के लिए बैंक की कोई जवाबदेही नहीं होगी.
  • बैंक द्वारा किसी तीसरे पक्ष को, जिसमें इनका समावेश है, पर इन तक ही सीमित नहीं है, सांख्यिकी के विश्लेषण या क्रेडिट रेटिंग के लिए कानूनी निर्देशों के अनुरूप किसी दूरसंचार या इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिंग प्रणाली में, प्रतिभागिताके कारण, उपयोगकर्ता को होने वाली हानि के लिए बैंक जिम्मेदार नहीं होगा.

क्षतिपूरण बैंक द्वारा इन सुविधाओं को उपलब्ध कराये जाने को ध्यान में रखते हुए बैंक द्वारा कभी भी उपयोगकर्ता को कोई सेवा उपलब्ध कराने के संबंध में या उसके कारण उपयोगकर्ता के अनुसार प्रदान की जाने वाली किसी सेवा के संबंध में या उसके कारण बैंक कभी भी कोई कार्रवाई, दावे, मांगों की प्रक्रिया, हानि, क्षति, मूल्य, प्रभारों और खर्चों को उठाता है, कायम रखता है, या भुगतता है, तो उपयोगकर्ता बैंक को क्षतिपूर्ति करने की सहमति देता है और इन सबके प्रति बैंक को अहानिकारक ठहरायेगा. उपयोगकर्ता द्वारा दी गई किसी जानकारी/निर्देश/या ट्रिगर के किसी तीसरे द्वारा अनधिकृत पहुंच के लिए या गोपनीयता के उल्लंघन के लिए उपयोगकर्ता बैंक की क्षतिपूर्ति करेगा.

सुविधा में रूपांतरण/परिवर्तन बैंक़ यदि ठीक समझे तो वह उपयोगकर्ता को 15 दिनों की पूर्व सूचना के बाद, बताई गई शर्तों और अनुबंधों में कभी भी किसी प्रकार का संशोधन करने का पूरा विवेकाधीन अधिकार अपने पास सुरक्षित रखता है. ऐसे किसी भी संशोधन की जानकारी उपयोगकर्ता को ईमेल के जरिये या वेबसाइट http://www.axisbank.com पर सूचना देकर या सुविधा के जरिये, जो भी उपयुक्त हो, उपयोगकर्ता को दे दी जायेगी और वह सुविधा का लाभ उठाने वाले उपयोगकर्ता पर लागू होगी.

संचारण बैंक और उपयोगकर्ता इन शर्तों या अनुबंधों के तहत उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स में इलेक्ट्रॉनिक तरीके से या उपयोगकर्ता द्वारा दिये गये पते पर डाक से या हाथ से भेजा जा सकता है और ऐक्सिस बैंक के मामले में उसके मोबाइल बैंकिंग डिवीज़न, ऐक्सिस बैंक, 17वां माला, ई-विंग, मेकर टॉवर, कफ परेड, कोलाबा, मुम्बई- 400 005 , के पते पर. इसके अलावा बैंक सुविधा और शर्तों व अनुबंधों के संबंध में, जो सुविधा के सभी उपयोगकर्ताओं पर लागू होता हो, सामान्य प्रकृति के नोटिस वेबसाइट http://www.axisbank.com और/या उपयोगकर्ताओं के मोबाइल फोन पर शॉर्ट मैसेजिंग सर्विस(एसएमएस) के जरिये अलग-अलग संदेश से भी भेज सकते हैं. इसके अलावा बैंक ऐसी सूचनाओं को प्रकाशित भी करा सकरे हैं जो सामान्य प्रकृति के हैं और जो इस सुविधा का लाभ उठाने वाले सभी ग्राहकों पर लागू हो.

ऐसी सूचनाएं प्रत्येक उपयोगकर्ता को व्यक्तिगत रूप से दी गईं मानी जायेंगी.

सुविधा का समापन उपयोगकर्ता बैंक को कम से कम 15 दिनों की नोटिस देकर सुविधा की समाप्ति का अनुरोध कर सकता है. यह नोटिस ऐक्सिस बैंक फोन बैंकिंग नम्बर पर एटीएम के द्वारा या कीवर्ड भेजकर, ऊपर वर्णित क्लॉज़ III (बी) के मामले में, एक शॉर्ट मैसेजिंग सर्विस (एसएमएस) के ज़रिये भेजा जा सकता है. यदि उपयोगकर्ता सुविधा की समाप्ति का अनुरोध करते हैं तो यह सुविधा तभी से समाप्त मानी जायेगी, जब उपयोगकर्ता को ऐक्सिस बैंक फोन बैंकिंग से उक्त सुविधा के समापन की पुष्टि करता हुआ एसएमएस प्राप्त होगा.

उक्त सुविधा की समाप्ति को ध्यान में न रखते हुए, उपयोगकर्ता ऐसे किसी निरस्तीकरण से पहले उपयोगकर्ता के खाते से किये गये किसी भी ट्रांजैक्शन के लिए उपयोगकर्ता जवाबदेह होगा.

बैंक अपने विवेकानुसार उपयोगकर्ता को बिना किसी पूर्वसूचना के कभी भी सुविधा को पूरी तरह या आंशिक रूप में, अस्थायी रूप से रोक कर या स्थायी रूप से समाप्त कर सकता है. बैंक कभी भी बिना किसी पूर्व सूचना के सुविधा स्थगित कर सकता है, जिस अवधि के दौरान कोई प्रबंधन या मरम्मत का काम हो सकता है जिसकी ज़रूरत आपातकालीन या सुरक्षा कारणों से हो सकती है, और जिसके लिए सुविधा के स्थगन की ज़रूरत आ सकती है. बैंक इस बात का प्रयास करेगा कि वह सुविधा के वापस लेने या समापन के लिए एक तर्कसंगत नोटिस ज़रूर दे दे.

उपयोगकर्ता के सभी खातों को बंद करने से सुविधा स्वत: समाप्त हो जायेगी. यदि उपयोगकर्ता ने अनुबंधों या शर्तों का उल्लंघन किया है या ऐक्सिस बैंक को उपयोगकर्ता की मृत्यु, दिवालयेपन या कानूनी क्षमता में कमी का पता चलता है तो बैंक स्वत: सुविधा को स्थगित या समाप्त कर सकता है.

लागू होने वाले कानून उपयोगकर्ता और बैंक के बीच उक्त सुविधा के संबंध में या उसकी वजह से होने वाले किसी विवाद या मतांतर का निपटारा भारतीय कानून के अनुरूप होगा और वे सिर्फ मुम्बई की अदालतों के अधिकारक्षेत्र में होंगे. बैंक भारत के अलावा किसी अन्य देश, जहां सुविधा उपलब्ध है, के कानून के अ-अनुप्रति के लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से होने वाली किसी जवाबदेही से मुक्त है.

परिभाषा निम्नलिखित शब्दों और वाक्यांशों के अर्थ वही होंगे जो इस दस्तावेज़ में नीचे दिये गये हैं, जब तक वे संदर्भ में असंगत न लगें:

  • "खाता (तों)" का अर्थ होगा उपयोगकर्ता द्वारा बैंक में प्रबंधित कोई बैंक खाता/क्रेडिट कार्ड खाता/या कोई बचत/चालू/ओवरड्राफ्ट/नकद क्रेडिट खाता और जिसके लिए सुविधा प्रस्तावित है.
  • "अलर्ट्स" यानी उपयोगकर्ता द्वारा भेजे गजे ट्रिगर के उत्तर में उसके मोबाइल फोन पर शॉर्ट मैसेजिंग सर्विस (एसएमएस) के जरिये भेजा जाने वाला खास संदेश.
  • "बैंक" और "ऐेक्सिस बैंक" sऐेक्सिस बैंक लिमिटेड, एक कम्पनी जो कम्पनीज़ ऍक्ट, 1956 के तहत निगमित हैं, जिनका पंजीकृत कार्यालय "त्रिशूल, 3रा माला, समर्थेश्वर मंदिर के सामने, लॉ गार्डेन, एलिस ब्रिज, अहमदाबाद 380 006, गुजरात में और कॉर्पोरेट कार्यालय 131, मेकर टॉवर, "एफ', कफ परेड, मुम्बई में है.
    ये वाक्यांश बैंक से संबद्ध किसी भी बात में शामिल होंगे जिसका अर्थ और जिसमें शामिल होगी कोई भी कम्पनी जो कोई होल्डिंग कम्पनी होगी या बैंक की पूरक कम्पनी, बैंक के नियंत्रण के तहत कोई व्यक्ति या कोई ऐसा व्यक्ति जिसकी वोटिंग सेक्योरिटीज़ के 26 % से अधिक हिस्से पर पर बैंक की एक प्रत्यक्ष/लाभदायक रुचि है. परिभाषा के इस उद्देश्य के लिए, जब "नियंत्रण' का उपयोग किसी व्यक्ति के संदर्भ में किया जाये तो उसका अर्थ होगा उस व्यक्ति के प्रबंधन और नीतियों को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से निर्देशित करने की शक्ति, चाहे वह स्वामित्व वोट धारक सेक्योरिटीज़ के जरिये हो, निविदा से या अन्यथा हो, और "व्यक्ति' का अर्थ होगा एक कम्पनी, कॉर्पोरेशन, एक भागीदारी, ट्रस्ट या कोई अन्य अस्तित्व या संगठन या ऐसी हो कोई अन्य संस्था या निकाय.
  • "सुविधा" का अर्थ होगा मोबाइल अलर्ट बैंकिंग सुविधा सेवा/सुविधा, जो बैंक मोबाइल फोन के जरिये समय-समय पर उपयोगकर्ता को उनके बचत/चालू खातों से संबंधित जानकारियां और उत्पादों या अन्य सेवाओं से संबंधित जानकारियों तक पहुंच के लिए मोबाइल फोन पर उपलब्ध कराता है.
  • "मोबाइल फोन नम्बर" का अर्थ होगा वह नम्बर जिसे उपयोगकर्ता ने सुविधा का उपयोग करने के लिए वेबसाइट http://www.axisbank.com पर कॉल सेंटर के ज़रिये और ऐक्सिस बैंक द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रपत्र पर या अन्यथा लिखित रूप से विशेष रूप से दिया है.
  • "मोबाइल फोन" का अर्थ होगा उपयोगकर्ता के स्वामित्व वाले जीएसएम या सीडीएमए फोन के लिए अनुषंगी और आवश्यक सॉफ्टवेयर के साथहैंडसेट और सिमकार्ड.
  • "व्यक्तिगत जानकारी" का अर्थ होगा सुविधा के संबंध में उपयोगकर्ता द्वारा उपलब्ध कराई गई और बैंक द्वारा रखी गई कोई भी जानकारी.
  • "पुल रिक्वेस्ट सुविधा" का अर्थ होगा उपयोगकर्ता के बचत/चालू/खातों, नकद क्रेडिट/ओवरड्राफ्ट खाता (या कोई और प्रकार का खाता जिसे बैंक भविष्य में इस परिभाषा के अन्तर्गत शामिल करे) तक पहुंच और समय-समय पर बैंक द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले उत्पादों/सेवाओं के उपयोग के लिए बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवा.
  • "पुश अलर्ट सुविधा" का अर्थ होगा बैंक द्वारा एक ऐसी सुविधा उपलब्ध कराना जिसके जरिये कोई उपयोगकर्ता अपने मोबाइल फोन नम्बर पर अपने खातों से संबंधित विशिष्ट जानकारी प्राप्त कर सकता है.
  • "ट्रिगर" का अर्थ है खास ट्रिगर जिसकी ़बैंक के साथ उपयोगकर्ता द्वारा सेट करने की जरूरत होगी, जिसकी वजह से उसके खाते से संबंधित अलर्ट भेजने में बैंक को सहूलियत होगी.
  • "उपयोगकर्ता" का अर्थ होगा बैंक का एक उपयोगकर्ता जिसने बैंक के किसी उत्पाद/सेवा के लिए आवेदन किया है और जो मोबाइल अलर्ट बैंकिंग सुविधा सेवा के उपयोग के लिए अधिकृत है.
इस दस्तावेज़ के उद्देश्य के लिए उपयोगकर्ता के लिए पुलिंग में प्रयोग किये गये सभी संदर्भों को स्रीलिंग के लिए भी उसी प्रकार माना जायेगा.

अधिक जानकारी
एक नज़र
विशेषताएं
कीवर्ड सिंटेक्स
पंजीकरण की प्रक्रिया
अ-पंजीकरण प्रक्रिया
सेवा के लिए शुल्क
अनुबंध व शर्तें