Axis Bank Logo

हमारे बारे में| हमसे सम्पर्क| कैरियर्स| साइट मैप

व्यक्तिगत
24 X 7 बैंकिंग
हमारे बारे में
ऐक्सिस बैंक के बारे में
नीति
बैंकर्स फेयर प्रॅक्टिस कोड
नेट बैंकिंग

ऐक्सिस बैंक के बारे में

निजी क्षेत्र में बैंकों की स्थापना पर भारत सरकार की अनुज्ञा के बाद, 1994 यानी अपने कामकाज की शुरुआत के बाद से, निजी क्षेत्र के नए बैंकों में ऐक्सिस बैंक ही पहला था. प्रस्तुत बैंक को संयुक्त रूप से प्रोन्नत किया भारतीय यूनिट ट्रस्ट (यूटीआई - I) की उल्लिखित जिम्मेदारी (स्पेसिफाइड अंडरटेकिंग) के ऐडमिनिस्ट्रेटर, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) तथा भारतीय सामान्य बीमा निगम (जीआईसी) एवं सार्वजनिक उपक्रम की चार बीमा कंपनियां अर्थात नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने, मिलकर.

वर्तमान में बैंक की पूंजी है रु. 410.54 करोड तथा बैंक की पब्लिक होल्डिंग (प्रोन्नतकर्ताओं के सिवा) है 53.60%.

बैंक का पंजीकृत कार्यालय अहमदाबाद तथा केंद्रीय कार्यालय मुंबई मेंहै. बैंक का कामकाज 1281 शाखाओं और एक्स्टेंशन काउंटरों (31 मार्च 2011 तक) के द्वारा विशाल रूप से फैला हुआ है. इसके अलावा अपने माननीय ग्राहकों की सुविधा के लिए 24 घंटों कार्यरत हमारे 6270 एटीएम (30 मार्च 2011 तक) भी हैं. भारत में एटीएमों का यह सबसे बडा नेटवर्क कहा जाता है.

बैंकिंग क्षेत्रों अर्थात रिटेल और कॉरपोरेट में, आपके इस बैंक की मजबूत पकड तथा बैंक वचनबद्ध है सर्वोत्तम होने की दशा में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बेहतरीन मानकों को लागू करने में.