 |
हमारे बारे में |
|
 |
नेट बैंकिंग |
|
|
|
|
|
|
|
हमारे बारे में बैंकर्स फेयर प्रॅक्टिस कोड
|
बैंकर्स फेयर प्रॅक्टिस कोड
|
 |
इस आचार संहिता (कोड) के बारे में
- यह एक ऐच्छिक कोड हैजो अपने ग्राहकों से स्वस्थ बैंकिंग व्यवहार के लिए इंडियन बैंक एसोसिएशन के सदस्य बैंकों द्वारा मानक तय करता है. यह आपके दैनिक कामकाज के लिए अमूल्य मार्गदर्शन देता है. यह कोड इन पर लागू है:
- चालू, बचत एवं अन्य सभी प्रकार के जमा खाते
- भारतीय रिजर्व बैंक/सरकार के लिए, बतौर एजेंट चलाए जा रहे पेंशन, पीपीएफ खाते इत्यादि
- बैंक की कलेक्शन एवं रेमिटेंस सेवाएं
- ऋण एवं ओवरड्राफ्ट
- फॉरेन-एक्सचेंज सेवाएं
- कार्ड जैसे उत्पाद
- हमारे नेटवर्क द्वारा पेश किए गए किसी तीसरे पक्ष के वित्तीय उत्पाद
- यह कोड, ग्राहकों के लाभ के लिए प्रचलित मानकों को प्राप्त करने के लिए बतौर ऐच्छिक व प्रतिस्पर्धा को जन्म देता तथा बाजारी ताकत को बढावा देता है. कोड में, “आप’’ का अर्थ है ग्राहक और ङ्गहमङ्ख का अर्थ है बैंक, यानी जिसके साथ ग्राहक का व्यवहार होता है. कोड के मानक, खंड 2 में उपलब्ध फोर की कमिटमेंट के तहत आते हैं.
जहां-जहां उल्लिखित हो, उसे छोडकर, इस कोड के हर हिस्से उपरोक्त सभी उत्पादों व सेवाओं पर लागू हांगे, भले ही ये उत्पाद अथवा सेवाएं सभी शाखाओं के काउंटरों, फोन द्वारा, इलेक्ट्रोनिक मशीनों द्वारा, इंटरनेट पर अथवा अन्य तरीके से उपलब्ध हों.
इस कोड में उल्लिखित प्रतिबर्द्धींएं सामान्य परिचालन वातावरण पर लागू हैं. संभावना है कि इस कोड के तहत, विपरीत परिस्थितियों के कारण, हम अपने वादे पूरे न कर सकें.
यह कोड 1 सितंबर 2004 से प्रभावी रहेगा.
|
 |
प्रमुख वादे आपके लिए हमारे प्रमुख वादे
हम वादा करते हैं::
- आपके साथ किए गए सौदों में खरा और ईमानदार रहना, ऐसा करके:
- हमारे द्वारा ऑफर किए गए उत्पाद और सेवाओं के लिए अपने वादों तथा कोड के मानकों को निभाकर, तथा इसे पूरा करने में हमारे कर्मचारी इस बात की तसल्ली करेंगे कि हमारे उत्पाद और सेवाएं संबंधित कानून व नियमों के दायरे में रहें व खरे उतरें.
- हमारा व्यवहार, ऐसा करने में ईमानदारी के सिद्धांतों और पारदर्शिता पर टिका रहेगा.
- यह समझने में आपको सहायता देना कि हमारे वित्तीय उत्पाद और सेवाएंकिस तरह काम करते हैं.जो इस तरह होंगे:
- इनके बारे में आपको हिंदी/अंग्रेजी अथवा स्थानीय भाषा के आसान शब्दों में समझाकर
- उनके वित्तीय असर के बारे में समझाकर तथा आपको यह बताकर कि इनमें से कौन सा आपके लिए सर्वोत्तम होगा.
- आपके हित में बिना देर लगाए, सौदे कर, उन सौदों को ठीक करना जो किसी कारणवश गलत हो गए हों. ऐसा इस तरह किया जाएगा:
- आपकी शिकायतों का तुरंत समाधान करके भूलों को ठीक करना.
- फिर भी आप संतुष्ट न हों तो यह बताकर कि अगली शिकायत आप कहांकर सकेंगे तथा खातेधारक के खाते में हमारी भूल से लगाया गया कोई भी शुल्क फिर से जमा करे.
- इस कोड को व्यापक पब्लिसिटी देकर, इसे हमारी वेबसाइट पर डाल कर तथा आपके अनुरोध पर इसकी प्रतियां उपलब्ध कराकर.
|
 |
जानकारी
आपके लिए सर्वोत्तम उत्पाद और सेवाएंचुनने में आपकी मदद करना.
- इससे पहले कि आप हमारे ग्राहक बनें, हम यह करेंगे:
- हमारे उत्पाद और सेवाओं पर आपकी रुचि जानने के बाद इनकी प्रमुख विशेषताएंस्पष्ट रूप से आपको बताएंगे किसी भी प्रकार के आपके खाते, जो हमारे पास हैं तथा आपके हित में हैं, के बारे में आपको जानकारी देंगे
- आपको बताएंगे कि आपके खाते के लिए आपकी पहचान तथा आपका पता सिद्ध करने वालीकानूनी और विधि के लिए आवश्यक जानकारी क्या होगी, साथ ही, हमें एक डेटाबेस बनाने के लिए आप और आपके परिवार की अतिरिक्त जानकारी क्या चाहिए होगी, लेकिन ऐसी जानकारी को आपकी सहमति पर आपसे ही लिया जाएगा. खाता खोलने के लिए इस तरह की जानकारी देने के लिए हम आपको विवश नहीं करेंगे.
- यदि हम एक से ज्यादा तरह से उत्पाद और सेवाएं देंगे तो इसके बारे में हम आपको बताएंगे (उदाहरणस्वरूप, इंटरनेट पर, एटीएमों द्वारा, फोन पर, शाखाओं में, इत्यादि), साथ ही बताएंगे कि इस संबंध में और अधिक जानकारी किस प्रकार प्राप्त की जा सकेगी
- आपने कोईखाता या सेवा चुनी है, तो हम आपको बताएंगे कि यह किस तरह काम करेगी.
- जब आप कोईएकल या संयुक्त खाता खोलते हैंतो हम आपको बताएंगे कि आपके अधिकार और जिम्मेदारियांक्या-क्या होंगी.
- हमारी सलाह हैकि आप नामांकन सुविधा का लाभ उठाएंजो हमारे सभी खातों, सेफ कस्टडी और सेफ डिपॉजिट वॉल्ट में रखी सभी वस्तुओं पर उपलब्ध है.
- हम आपको समझाएंगे कि नामांकन न होने की दशा में किसी मृतक के नाम हमारे यहां रखी जमाओं और परिसंपत्तियों का हम क्या करते हैं.
|
 |
ब्याज दरें
- हमारी ब्याज दरों के बारे में आप ऐसे जान सकते हैं:
- हमारी शाखा में लगाए नोटिस बोर्डके द्वारा,
- शाखा में फोन करके.
- हमारी वेबसाइट देखकर; या
- हमारे नियत कर्मचारियों से संपर्क कर.
- जब आप हमारे ग्राहक बन जाते हैं तो हम आपको आपके खाते पर प्रचलित ब्याज दर के बारे में बताएंगे, साथ ही यह भी कि आपकी जमाओं पर आपको ब्याज कब दिया जाएगा या आपके ऋण पर आपसे ब्याज कब लिया जाएगा. हम आपको अपनी वेबसाइट का पता भी देंगे व वे अन्य तरीके भी, ताकि ब्याज दरों में बदलाव को आप जान सकें.
- हम आपको बताएंगे कि आपके खाते पर ब्याज की गणना का हमारा तरीका क्या है.
|
 |
ब्याज दरों में बदलाव
- जब हम ब्याज दरों में बदलाव / संशोधन करते हैं, तो हम तीन कामकाजी दिनों के भीतर अपनी वेबसाइट के द्वारा इसकी जानकारी देंगे.
बचत खाते पर ब्याज दर
- खाता खोलने के समय, हम आपको बताएंगे कि किस दर पर आपकी बचत जमा में ब्याज दिया जाता है (वर्तमान में, यह भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा परिचालित है), साथ ही इसकी गणना कैसे और कब-कब की जाती है.
|
 |
शुल्क
- जब आप हमारे ग्राहक बन जाते हैंतो हम आपको आपके द्वारा चुने गए उत्पाद के लिए लगने वाले किसी भी प्रकार के शुल्कों की जानकारी देंगे.
- हमारे शुल्कों के बारे में आप यहांसे भी जान सकते हैं:
- जिस शाखा में आपका खाता है, वहांके कर्मचारियों से संपर्क कर.
- हमारी वेबसाइट पर देख-रेख.
- यदि इन शुल्कों को हम बढाते हैंया किसी प्रकार का नया शुल्क लगाते हैंतो संशोधित या लागू /देय होने के कम से कम एक महीना पूर्व इसकी सूचना आपको दी जाएगी.
- हमारे द्वारा दिए जाने वाले किसी उत्पाद या सेवा के शुल्कों के बारे में; इन्हें आपको लगाने/देने से पूर्व या जब भी आप जानना चाहें, आपको बताएंगे.
- हमारे द्वारा लगने वाले आपके एटीएम के इस्तेमाल किए जाने पर किसी भी प्रकार के शुल्कों का विवरण आपको देंगे.
|
 |
नियम और शर्त:
- जब पहली बार आप हमारे ग्राहक बनेंगे या हमारे किसी उत्पाद को लेंगे तो आपके द्वारा मांगी गई सेवा के संबंधित नियम और शर्तों के बारे में हम आपको बताएंगे.
- सभी लिखित नियम और शर्त उचित होंगे तथा ये आपके अधिकार व जिम्मेदारियों को स्पष्ट रूप और सादी भाषा में दिखाएंगे. जहां आवश्यक होगा, सिर्फ वहीं हम कानूनी अथवा तकनीकी भाषा का प्रयोग करेंगे.
|
 |
नियम और शर्तों में बदलाव:
- जब आप हमारे ग्राहक बनेंगे, तब हम अपने त्रैमासिक स्टेटमेंट ऑफ एकाउंट और बैंक की वेबसाइट द्वारा नियम और शर्तों में बदलाव के बारे में आपको सूचित करेंगे.
- आम तौर पर बदलाव (ब्याज दर को छोडकर) प्रत्याशित प्रभाव से लागू होगा जिसकी सूचना दी जाएगी. यदि ये बदलाव आपके लिए गैरलाभकारी हुए तो आप दो महीने की सूचना देकर इस अवधि के अंदर कभी भी अपना खाता बंद कर सकेंगे, ऐसा करने के लिए बिना कोई अतिरिक्त शुल्क या ब्याज दिए.
- बैंक की नीति/चलन के अनुसार, हमारे उत्पादों (जमा तथा अग्रिमों) पर ब्याज दर में समय-समय पर होने वाले बदलावों की सूचना दी जाएगी.
|
 |
एडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग
- हम इस बात की तसल्ली करेंगे कि एडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग की पूरी सामग्री स्पष्ट, ठीक, उचित हो, न कि भ्रामक.
- मार्केटिंग उद्देश्य के लिए, किसी तीसरे पक्ष को, अपने समूह को मिलाकर, आपके नाम और पते का विवरण देते समय, ऐसे मामलों में आपकी सहमति लेंगे.
- हमारे सभी वित्तीय सेवा उत्पादों, जिनमें से कुछ उत्पाद हमारे अपने हैं, जबकि कुछ हमारे समूह/सहयोगियों के हैं, जिनके साथ इनके लिए हमारा गठबंधन है. बहरहाल, हम आपको अपने समूह की ऐसी सहयोगी कंपनियों के नाम बताएंगे, जिनके साथ हमारा व्यावसायिक गठबंधन है और यदि आप चाहें तो उनके उत्पादों की मार्केटिंग के लिए उनके कर्मचारी/एजेंटों को सीधे ही आपके पास भेजेंगे.
|
 |
एकाउंट ऑपरेशंस स्टेटमेंट्स
- अपने खाते को चलाने और इसमें दर्ज पृविष्टियों की जांच के लिए, हम नियमित अंतराल पर एकाउंट स्टेटमेंट भेजते रहेंगे जब तक कि संबंधित खाते (जैसे कि - ऐसा कोई खाता जिसके लिए पासबुक जारी की गई हो) के लिए ऐसा करते रहना उचित न हो.
- अपनी नीति अनुसार, आम तौर पर, समय-समय पर हम आपको स्टेटमेंट देते रहते हैं. बचत खातों पर हम त्रैमासिक तथा चालू खातों पर महीनेवार एकाउंट स्टेटमेंट सीधे ही भेज देते हैं. शाखा से, आपके अनुरोध पर बचत खातों के लिए महीनावार स्टेटमेंट भी दिया जा सकता है.
- जहां-जहांहमारी सुविधा होगी, आप एटीएम अथवा अपने इंटरनेट खाते में अपनी पिछली कुछ ट्रांजेक्शनें देख सकेंगे.
- जहां-जहांहमारी सुविधा होगी, आप एटीएम अथवा अपने इंटरनेट खाते में अपनी पिछली कुछ ट्रांजेक्शनें देख सकेंगे
क्लीयरिंग साइकल/ कलेक्शन सर्विसेस
- हम आपको बताएंगे क्लीयरिंग साइकल के बारे में, साथ ही यह भी कि चेक जमा करने के कितने दिनों बाद आप पैसा निकाल सकेंगे तथा कब से आप ब्याज कमाना शुरू करेंगे.
- आपके द्वारा जमा किए गए बाहर के चेकों को हम आपके खाते में तुरंत ही जमा करेंगे तथा कलेक्शन के लिए जमा किए गए ऐसे चेक के सामने भारतीय रिजर्वबैंक के प्रचलित दिशानिर्देशों के अनुरूप पैसा निकालने की अनुमति देंगे (वर्तमान में संतोषप्रद खातों के लिए यह रु. 15,000 तक के चेक पर जमा की सीमा है).
- यदि भारतीय रिजर्वबैंक द्वारा निर्धारित सामान्य अवधि के भीतर किसी कारणवश चेक क्लीयर नहीं हुआ तो हम उस राशि पर ब्याज भी देते हैं.
नकद व्यवहार
- कैश काउंटर छोडने से पूर्वआपको नोटों को गिन लेना तथा इनकी सत्यता की जांच कर लेनी चाहिए.
- नोटों पर कुछ भी न लिखें एवं भारतीय रिजर्व बैंक की क्लीन नोट पॉलिसी के तहत आवश्यक नियम के अंतर्गत, हमारे यहां उन्हें जमा करने से पहले, उनके स्टैपल पिन या उनकी सिलाई निकाल लें.
डायरेक्ट डेबिट औरस्टैंडिंग इंस्ट्रक्शंस
- हम आपके द्वारा दिए गए डायरेक्ट डेबिट (जैसे कि ईसीएस) और अन्यस्टैंडिंग इस्ट्रक्शंस संबंधित आदेशों का पालन करेंगे.
आपके द्वारा जारी किए गए चेक
- विधि द्वारा नियत अवधि के लिए, हम आपके खाते से आपके द्वारा जारी किए गए मूल चेकों या उनकी प्रतियों को रखेंगे.
- उचित अवधि के भीतर ही, आपके खाते में किसी चेक के भुगतान की पृविष्टिको लेकर यदि कोई विवाद खडा हो गया हो तो सबूत के लिए हम आपको ऐसे चेक की कॉपी देंगे.
- सरकारी और भारतीय रिजर्व बैंक के कामकाज के लिए बतौर एजेंट संभाले जाने वाले खाते या सेवाएं(सिर्फ उन्हीं बैंकों पर लागू होती हैं, जो इस तरह के व्यवसाय के लिए अधिकृत हैं)
- पेंशन खाते या रिलीफ/आरबीआई बॉन्डों में निवेश के खाते खोलने के समय, हम आपको इन खातों/ट्रांजेक्शनों के प्रचालन के लिए दिशा निर्देशों के बारे में बताएंगे.
अधिकृत कार्यालयों द्वारा दी जाने वाली फॉरेन एक्सचेंज सर्विसेस
- हम आपको सेवाओं, और फॉरेन एक्सचेंज ट्रांजेक्शनों पर लागू एक्सचेंज दरों व शुल्कों, जिनका भुगतान आप करने ही जा रहे हैं, पर आपको जानकारी देंगे. और ऐसा करना यदि संभव न हुआ तो हम आपको बताएंगे कि इनका निपटारा कैसे किया जा सकता है.
- यदि आप विदेश पैसा भेजना चाहें तो इसके बारे में हम आपका मार्गदर्शन करेंगे तथा आपको देंगे:
- ऐसी सेवाओं का विवरण व उनके उपयोग का तरीका तथा
- आपके द्वारा भेजा हुआ पैसा विदेश में कब तक पहुंचेगा, साथ ही संभावित विलंब, स्वदेशी धन को विदेशी धन में बदलने पर आपको लगने वाली एक्सचेंज दरों और किसी प्रकार के प्रदेय कमीशन या शुल्क पर समुचित जानकारी.
- यदि विदेश से आपके खाते में पैसा भेजा गया हो तो हम आपको प्राप्तमूल रकम तथा इस पर लगने वाले शुल्कों की जानकारी देंगे. यदि भेजने वाले ने सभी शुल्कों का भुगतान कर दिया हो तो आपके खाते में रकम जमा करते समय हम कुछ भी अतिरिक्त नहीं काटेंगे, सिवाए विदेश के संबंधित बैंक द्वारा काटे गए किसी प्रकार के शुल्क के.
- हमारे द्वारा दी जाने वाली तथा जब-तब आपके द्वारा आवश्यक फॉरेन एक्सचेंज सर्विसेस पर लागू नियामक की आवश्यकताओं अथवा नियमों के बारे में हमआपका मार्गदर्शन करेंगे.
आपके खाते की सुरक्षा
- अपने खाते की सुरक्षा के लिए आपको क्या करना होगा, इस पर हम आपको जानकारी देंगे. इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस कोड की धारा 11 भी देख सकते हैं.
- यदि आपकी चेकबुक/पासबुक या एटीएम/डेबिट कार्ड खो या चुरा लिया जाए या आपके पिन अथवा सुरक्षा की अन्य जानकारी किसी और के हाथ लग जाए, तो आपसे इस बात की सूचना मिलने पर, हम इनके गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए फौरन आवश्यक कदम उठाएंगे.
|
 |
कार्ड और पिन
- आपकी इच्छानुसार हम आपको एक कार्ड ही भेजेंगे या यदि आपके पास पहले से ही कोई कार्ड है तो इसे बदल देंगे.
- आपके स्टेटमेंट में दिखाईजाने वाली किसी ट्रांजेक्शन को आप समझ न पाएं तो इस बारे में हम आपको और अधिक जानकारी देंगे. कुछ मामलों में हम आपसे आपकी स्वीकृति या प्रमाण चाहेंगे कि उपर्युक्त ट्रांजेक्शन आपके द्वारा अधिकृत की गईथी या नहीं.
- हम आपको, आपके कार्ड से अलग, एक पिन (पर्सनल आईडेंटिफिकेशन नंबर) देंगे. हम आपका पिन किसी और को नहीं बताएंगे.
- हम आपको बताएंगे अपने उस सिस्टम के बारे में, जिससे आप पिन को चुन या बदल सकेंगे. ऐसा करने से आपको अपनी पसंद का पिन याद रखने में आसानी होगी.
|
 |
सुरक्षा गुप्तता
- आपकी सारी व्यक्तिगत जानकारी को हम निजी और गुप्तरखेंगे (तब भी, जब आप हमारे ग्राहक न रहें). आपके ट्रांजेक्शनों का विवरण, केवल निम्नलिखित चार विशेष मामलों को छोडकर.
- यदि हमें आपसे संबंधित कोई जानकारी कानूनी बाध्यता के अंतर्गत बतानी भी पडी
- यदि हमें खास तौर पर ऐसा करने की अनुमति होगी, हम किसी तीसरे पक्ष, (हमारे समूह को भी नहीं),को नहीं बताएंगे.
- यदि जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारी हुई(जैसे कि किसी भी प्रकार की धोखाधडी को रोकने के लिए) और जिम्मेदारीस्वरूप हमें यह जानकारी देनी भी पडी तो हम आप और आपके खाते से जुडी इस जानकारी (आपके नाम और पते सहित) को मार्केटिंग हेतु, किसी अन्य, हमारे समूह की अन्य कंपनियों को भी देने की एक वजह के तौर पर इस्तेमाल नहीं करेंगे.
- यदि आप अपनी जानकारी देने के लिए हमें कहेंगे या ऐसी जानकारी हमारे समूह की अन्य कंपनियों, जिनके साथ अन्य वित्तीय सेवा उत्पाद देने के लिए हमारा गठबंधन है, को देने के लिए हमें आपकी अनुमति हुई.
- सुरक्षा प्रबंध के तहत जहां-जहां बारीक नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगा हो, इसे दर्शाया जाएगा.
|
 |
अपने खाते की सुरक्षा के लिए आप क्या कर सकते हैं
इस खंड में दिया गया हैकि गलत इस्तेमाल से आप अपने खाते को कैसे सुरक्षित रख सकेंगे.
|
 |
कम्यूनिकेशन लिंक
- आप हमें फौरन बताएं, यदि इनमें किसी प्रकार का बदलाव आए:
- नाम
- पता
- फोन नंबर या
- ई-मेल पता (आपसे संवाद का यदि यही एक साधन हो)
अपने खाते को जांचना
- हमारी सलाह हैकि नियमित अंतराल पर आप अपने स्टेटमेंट या पासबुक की जांच करते रहें. यदि कोई पृविष्टि ऐसी हो, जो आपको गलत लगे, तो जल्द से जल्द आप हमें बताए ताकि इसे ठीक किया जा सके.
- यदि हमें आपके खाते की किसी पृविष्टि की जांच करनी पडी तो आपको हमारे, पुलिस या किसी अन्य अधिकृत, जिन्हें हमें शामिल करना जरूरी हो, के साथ सहयोग करना चाहिए.
|
 |
ध्यान रखना
- अपनी चेकबुक, पासबुक, कार्डों, पिनों और सुरक्षा संबंधित अन्य जानकारी पर नजर रखना आवश्यक है ताकि किसी तरह की धोखाधडी को रोका जा सके व आपके खाते को सुरक्षित रखा जा सके. निश्चित कर लें कि आप निम्न सलाह पर चलेंगे:
- अपनी चेकबुक और अपने कार्ड को एक साथ कभी न रखें.
- अपनी चेकबुक
- अपने पिन, पासवर्ड या सुरक्षा जानकारी को याद कर लें तथा नोटिस मिलने के फौरन बाद इसे नष्ट कर दें.
- यदि आप अपना पिन बदलें तो नया पिन सावधानीपूर्वक चुनें.
- अपने पिन, पासवर्ड या सुरक्षा जानकारी को याद कर लें तथा नोटिस मिलने के फौरन बाद इसे नष्ट कर दें.
- अपने पिन, पासवर्ड या सुरक्षा जानकारी को कभी भी न तो लिखकर रखें न इसे कहीं रिकॉर्ड कर रखें.
- अपने कार्ड, पिन, पासवर्ड या सुरक्षा जानकारी को हमेशा अपने कब्जे में तथा गुप्तरूप से रखें.
- अपने कार्डकी रसीद को सुरक्षित रखें व इसे सावधानीपूर्वक नष्ट करें
- अपने कार्डकी रसीद को सुरक्षित रखें व इसे सावधानीपूर्वक नष्ट करें.
- जब तक आपको यकीन न हों कि आप अपने खाते की जानकारी, पासवर्डया अन्य सुरक्षा जानकारी किसे औरक्यों दे रहे हैं, इसे किसी को कदापि न दें.
- यदि आप चेक किसी बैंक एकाउंट के लिए दे रहे हों तो चेक पर खाताधारक का नाम भी लिखें (अबस - बैंक खाता - कखग). चेक के अनुपयोगी हिस्से पर एक रेखा खींच दें ताकि अनधिकृतव्यक्ति या जालसाज अतिरिक्त नंबर या नाम न लिख सके.
इंटरनेट बैंकिंग के दौरान बर्ती जाने वाली सावधानियां
- हमारी इंटरनेट बैंकिंग साइट पर सीधे ही आएं. इस साइट पर आने के लिए अन्य साइट की किसी लिंक से होकर आने से बचें और डिस्प्ले किए हुए डोमैन को जांच लें, ताकि स्पूफ वेबसाइटों से बचा जा सके.
- Iआपका पासवर्ड या पिन पूछने वाले ईमेलों को नजरअंदाज करें.
- हमारी सलाह हैकि इंटरनेट बैंकिंग साइट देखने के लिए किसी साइबर कैफे का इस्तेमाल, जहां तक हो सके, न करें.
- कम्प्युटर में एक उचित फायरवॉल डलवाने से इसमें स्टोर की गई सामग्री सुरक्षित रहेगी तथा इंटरनेट पर बाहरी लोगों से आपका पीसी सुरक्षित रहेगा. अतिरिक्त सुरक्षा का यह एक तरीका भी है.
यदि आपकी चेकबुक, पासबुक या कार्ड खो जाए या आपके पिन को कोई और जानता हो?
- आपको यह बात हमें जल्द से जल्द बतानी आवश्यक है, यदि आपको संदेह हो या पता चले कि:
- आपकी चेकबुक, पासबुक, कार्डया तो खो गया हैया फिर किसी ने चुरा लिया है, या
- कोई और आपके पिन, पासवर्ड या सुरक्षा जानकारी को जानता है.
- सर्वोत्तम तरीका यह है आम तौर पर फोन द्वारा हमें सूचित करना, हमारे उन नबंरों पर जो हमने आपको दिए थे या फिर हमें हमारे ईमेल द्वारा सूचित करें, जो इसी उहेश्य के लिए हमने आपको दिया था. आप चाहें तो इस बात की सूचना हमें लिखित रूप से भी, जितनी जल्दी हो सके, दे सकते हैं.
|
 |
भुगतान को रोकना या रद्दकरना
- यदि आप अपने द्वारा किए गए किसी एक या श्रृंखलाबद्धभुगतानों को रोकना या रद्दकरना चाहें तो आपको यह करना चाहिए:
- ऐसे चेक या स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शनों के भुगतान को रोकना. इसके लिए लिखित सूचना अनिवार्य है.
- किसी डायरेक्ट डेबिट को रद्दकरने के लिए, आप या तो डायरेक्ट डेबिट के ओरिजिनेटर से कहें या फिर हमसे. हमारी राय है आप दोनों से कहें. यदि ऐसा करने के लिए आप हमें उचित समय नहीं देते, तो भुगतान को रद्द करना संभव नहीं हो सकेगा.
|
 |
नुकसान की जिम्मेदारी
- यदि धोखाधडी की नीयत से आप कुछ करेंगे तो नुकसान आपका ही होगा. यदि आप अनुचित सावधानी के साथ कुछ करेंगे तो भी नुकसान के जिम्मेदार आप ही रहेंगे (यदि आप खंड 11.4 का पालन न करें तो ऐसा हो सकता है).
- यदि आपने धोखाधडी के उद्देश्य या फिर पूरी सावधानी बरतते हुए कुछ न किया हो, तो, आपके कार्ड के गलत इस्तेमाल पर आपकी देयता, आपको कार्ड देते समय हमारे द्वारा बताए गए अनुसार ही सीमित रहेगी.
|
 |
लोन्स और एडवांसेस
- इसके पहले कि हम आपको ऋण दें या आपकी वर्तमान ओवरड्राफ्ट लिमिट या अन्य ऋणों को बढाएं, हम आंकलन करेंगे कि क्या आप इस ऋण को चुकाने की क्षमता रखते हैं.
- यदि हम आपको नया ओवरड्राफ्ट दें या आपके वर्तमान ओवरड्राफ्ट की लिमिट को बढाएं, हम आपको बताएंगे कि मांग पर या अन्यथा, आपको यह ओवरड्राफ्ट लौटाना होगा.
- आपके ऋण के अस्वीकृति की दशा में, हम, जहां तक संभव हो, इसका कारण आपको बताएंगे.
|
 |
बैंक की शिकायत निवारण पद्धति
- निवासी की शाखाओं के ग्राहकों के लिए
- बैंक अपने ग्राहकों को जहांतक संभव हो, सर्वोत्तम सेवा देने के लिए प्रतिबद्धहै.फिर भी यदि आप हमारी सेवाओं से संतुष्ट न हों और इसकी शिकायत करना चाहें तो यहां क्लिक करें .
मामले की पूरी छानबीन के बाद, हम आपकी शिकायत हमारे द्वारा मिलने के 8 कामकाजी दिनों में अपना उत्तर आपको भेजेंगे. यदि इसमें देर की संभावना हुई तो इस बात की जानकारी आपको किसी आंतरिक उत्तर द्वारा देंगे.
- यदि हमारे समाधान से आप संतुष्ट न हों या आपकी शिकायत का आपको उत्तर ही न मिले तो आप सेंट्रल ऑफिस में कम्प्लेंट्स मैनेजमेंट टीम ,को cmt.co@axisbank.comपर भेज कर, इस बात की शिकायत कर सकते हैं.
मामले की छानबीन के बाद, आपको चीफ कम्पलायंस आफिसर आफिसर द्वारा आपकी शिकायत मिलने के 8 कामकाजी दिनों में अपना उत्तर भेजा जाएगा. यदि इसमें देर की संभावना हुई तो इस बात की जानकारी हम आपको किसी आंतरिक उत्तर द्वारा देंगे.
- अपनी शिकायत हमारे पास दर्ज होने के 30 दिनों के भीतर, यदि आपको संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता हैऔर आप इस मामले में आप अपनी शिकायत के निवारण के लिए, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंकिंग ओम्बड्सबैन स्कीम के तहत नियुक्त बैंकिंग ओम्बड्सबैन से संपर्क कर सकते हैं. बैंकिंग ओम्बड्सबैन का विवरण हमारी शाखा के नोटिस बोर्ड पर दिया गया है. इस संबंध में हमारे कर्मचारी आपको सविस्तार समझाएंगे.
- विदेश की शाखाओं के ग्राहकों के लिए
- यदि आप हमारी विदेश की किसी शाखा के ग्राहक हैंतो अपनी शिकायत के लिए कृपया यहां क्लिक करें.
|
 |
बैंक द्वारा 31 मार्च 2009 तक प्राप्त ग्राहकों की शिकायतों की सूची
| इनके अंतर्गत शाखाओं के लिए |
शिकायतों की संख्या |
| उत्तरी अंचल |
478 |
| पूर्वी अंचल |
227 |
| पश्चिमी अंचल |
401 |
| दक्षिणी अंचल |
365 |
| रिटेल एसेट्स, क्रेडिट कार्डऔर अन्य सेवाओं से संबंधित शिकायतें |
1801 |
| कुल |
3272 |
|
 |
कम्प्लेंट फॉर्म
|
 |
फीडबैक और सुझाव
हमारी सेवाओं के बारे में कृपया हमें बताएं. हमारी सेवाओं के स्तर को बढाने में आपके सुझाव हमारे लिए उपयोगी होंगे. ऐसे सुझाव/फीडबैक, नोडल ऑफिसर, जिनका पता निम्न है, को भेजे जा सकते हैं.
|
 |
नजर रखना
कोड के सुचारु परिचालन के लिए हमारे यहांएक नोडल ऑफिसर है. हमारे इंटरनल ऑडिटिंग द्वारा हम इस बात का ध्यान रखते हैं कि कोड का पालन हो. हमारे नोडल ऑफिसर का नाम और पता है:
श्री एस. एस. बजाज प्रेसीडेंट और चीफ कम्प्लायंस ऑफिसर, ऐक्सिस बैंक, 32वीं मंजिल, सेंटर क्र. 1, वर्ल्डट्रड सेंटर, कफ परेड, कुलाबा, मुंबई -400 005
फोन- 022-66277118, फैक्स - 022-66277211 ईमेल : CCO@axisbank.com
|
|
|
|
|
|