 |
नेट बैंकिंग |
|
 |
शाखा नेटवर्क |
|
 |
शीघ्र पहुंच |
|
|
|
|
|
|
नेटसिक्योर नियम तथा शर्तें
|
 |
एसएमएस के साथ नेटसिक्योर
महत्त्वपूर्ण - एसएमएस के साथ नेटसिक्योर चुनने से पहले इसे ध्यानपूर्वक पढ़े.
अपने नेटसिक्योर विकल्प के रूप में एसएमएस चुन कर आप इसके इस्तेमाल के निम्नलिखित नियमों व शर्तों को स्वीकार करते हैं.
नियम व शर्तें
- एसएमएस के साथ नेटसिक्योर विकल्प में आपका मोबाइल नंबर एक महत्वपूर्ण अंग है. अत: आपको अपना सही मोबाइल नंबर देना चाहिए. अगर आपके द्वारा दिया गया मोबाइल नंबर हमारे यहां पहले से रजिस्टर्ड हो (हमारे रिकॉर्ड्स में मौजूद नंबर से यह मेल खाता है) तो आप एसएमएस के साथ नेट सिक्योर के लिए सफलतापूर्वक रजिस्टर्ड किए जाएंगे, नहीं तो सिस्टम आपको अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कराने के लिए ऐक्सिस बैंक की किसी ब्रांच या एटीएम्स पर जाने को कहेगा.
- अगर आपका फोन खो/चोरी हो जाता है या उसका नंबर बदल जाता है तो कृपया इसकी रिपोर्ट अपने नज़दीकी ब्रांच पर करें. अगर इसकी रिपोर्ट नहीं की जाती है, तो प्रमाणीकरण का इस्तेमाल करते हुए आईकनेक्ट के जरिए किए जाने वाले किसी ट्रांजेक्शन को बैंक द्वारा वैध माना जाएगा तथा ऐसे में किसी धोखेधड़ी या अनधिकृत ट्रांजेक्शन के लिए कोई दावा मान्य नहीं होगा. जब तक कोई अन्य मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड नहीं किया जाता या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को आपके द्वारा दोबारा ऐक्टिवेट नहीं किया जाता तो आप सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. जहां नेटसिक्योर कोड जरूरी है. इसके लिए बैंक जिम्मेदार नहीं होगा.
- आपके द्वारा एक बार अपने नेटसिक्योर विकल्प के रूप में एसएमएस चुनने पर, बैंक की यह कोशिश रहेगी कि सुरक्षा विशेषता को 48 घंटे के अंदर एक्टिवेट कर दिया जाएगा. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया नेटसिक्योर कोड एक पूर्वनिर्धारित समय सीमा के बाद समाप्त हो जाता है. अत: इस्तेमालकर्ता को जैसे कि एसएमएस के जरिए जैसे ही ऐक्टिवेशन कोड प्राप्त हो उसे जल्द से जल्द एंटर कर देना चाहिए. समाप्ति के बाद एंटर किया गया कोई कोड बैंक द्वारा अस्वीकृत कर दिया जाएगा.
- बैंक अपनी पूरी क्षमता के अनुसार, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एसएमएस के जरिए नेटसिक्योर कोड की डिलीवरी को सुनिश्चित करेगा. तथापि बैंक अपने नियंत्रण के बाहर के कारणों से एसएमएस कोड की अप्राप्ति या विलम्ब के लिए जिम्मेदार नहीं होगा. एसएमएस के जरिए नेटसिक्योर कोड की गैर-डिलीवरी/गलत डिलीवरी के कारण किन्हीं हानियों के लिए बैंक जिम्मेदार नहीं होगा.
- आकस्मिकताओं की स्थितियों में बैंक के पास नेटसिक्योर प्रमाणीकरण को अक्षम करने का अधिकार सुरक्षित है. स्थिति की आकस्मिकताओं को तय करने का पूरा अधिकार बैंक का होगा.
- बैंक के पास नेटसिक्योर प्रमाणीकरण को और अधिक प्रकार के ट्रांजेक्शन्स में शामिल करने या मौजूदा प्रकार के ट्रांजेक्शन्स से हटाने का अधिकार सुरक्षित है. यह बैंक के पूर्ण विवेकाधीन होगा.
- अकाउन्टधारक के पास नेटसिक्योर के इस्तेमाल के कई विकल्प नहीं होंगे. चुना गया विकल्प एक इस्तेमाल के अन्य विकल्पों के जरिए नेटसिक्योर के इस्तेमाल को अक्षम करेगा. अकाउन्टधारक के पास उपलब्ध एकमात्र विकल्प यह है कि एक विशेष माध्यम से रजिस्टर करके दूसरे माध्यम में स्विच करे.
- उक्त सुविधा के लिए रजिस्टर कराने वाले किसी भी अकाउन्टधारक हेतु यह माना जाएगा कि उसने ऊपर उल्लेख किए गये इन नियमों व शर्तों (तथा समय-समय पर यथासंशोधित) को पढ़, समझ तथा स्वीकार कर लिया है. ऐक्सिस बैंक के पास विस्तारित सुरक्षा नेटसिक्योर के किन्हीं भी नियम तथा शर्तों को वापस लेने/बदलने/संशोधित करने/स्थगित/रद्द तथा/या परिवर्तित करने का परम अधिकार सुरक्षित है.
|
 |
वेब पिन के साथ नेट सिक्योर
महत्त्वपूर्ण - नेटसिक्योर के लिए वेबपिन विकल्प चुनने से पहले ध्यानपूर्वक पढ़ें.
अपने नेटसिक्योर विकल्प के रूप में वेबपिन को चुनकर आप इसके इस्तेमाल के निम्नलिखित नियमों व शर्तों को स्वीकार करते हैं.
नियम व शर्तें
- एसएमएस के साथ नेटसिक्योर विकल्प में आपका मोबाइल नंबर एक महत्वपूर्ण अंग है. अत: आपको अपना सही मोबाइल नंबर देना चाहिए. अगर आपके द्वारा दिया गया मोबाइल नंबर हमारे यहां पहले से रजिस्टर्ड हो (हमारे रिकॉर्ड्स में मौजूद नंबर से यह मेल खाता है) तो आप वेब पिन के साथ नेट सिक्योर के लिए सफलतापूर्वक रजिस्टर्ड किए जाएंगे, नहीं तो सिस्टम आपको अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कराने के लिए ऐक्सिस बैंक की किसी ब्रांच या एटीएम्स पर जाने को कहेगा. मोबाइल नंबर पर भेजा गया गुप्त कोड बैंक के साथ रजिस्टर्ड सिंगल कम्यूटर हेतु एक बार इस्तेमलाल के लिए है.
- अगर आपका फोन खो/चोरी हो जाता है या उसका नंबर बदल जाता है, तो कृपया इसकी रिपोर्ट अपनी नज़दीकी ब्रांच पर करें. अगर इसकी रिपोर्ट नहीं की जाती है तो प्रमाणीकरण का इस्तेमाल करते हुए आईकनेक्ट के जरिए किए जाने वाले किसी ट्रांजेक्शन को बैंक द्वारा वैध माना जाएगा तथा ऐसे में किसी थर्ड पार्टी धोखेधड़ी या अनधिकृत ट्रांजेक्शन के लिए कोई दावा मान्य नहीं होगा.
- आपके द्वारा एक बार अपने नेटसिक्योर विकल्प के रूप में वेब पिन चुनने पर, बैंक की यह कोशिश रहेगी कि सुरक्षा विशेषता को 48 घंटे के अंदर ऐक्टिवेट कर दिया जाए.
- वेबपिन लेने के बाद, अकाउन्टधारक को उस कम्प्यूटर से रजिस्टर कराना होगा, जिससे वह iconnct को एक्सेस करेगा. नेटसिक्योर के प्रयोजन हेतु अकाउन्ट जितने चाहे कम्प्यूटर रजिस्टर करा सकता है.
- रजिस्टर्ड कम्प्यूटर हेतु भेजा गया ऐक्टिवेशन कोड एक पूर्वनिर्धारित समय सीमा के बाद समाप्त हो जाता है. अत: इस्तेमालकर्ता को जैसे कि एसएमएस के जरिए जैसे ही ऐक्टिवेशन कोड प्राप्त हो उसे जल्द से जल्द एंटर कर देना चाहिए. समाप्ति के बाद एंटर किया गया कोई कोड बैंक द्वारा अस्वीकृत कर दिया जाएगा.
- बैंक अपनी पूरी क्षमता के अनुसार, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एसएमएस के जरिए ऐक्टिवेशन कोड की डिलीवरी को सुनिश्चित करेगा. तथापि बैंक अपने नियंत्रण के बाहर के कारणों से एसएमएस कोड की अप्राप्ति या विलम्ब के लिए जिम्मेदार नहीं होगा. आपके मोबाइल नंबर पर प्रमाणीकरण कोड की गैर-डिलीवरी/गलत-डिलीवरी के कारण किन्हीं हानियों के लिए बैंक जिम्मेदार नहीं होगा.
- वेबपिन के साथ नेटसिक्योर के इस्तेमाल के लिए कम्प्यूटर में जावा रनटाइम एन्वायरमेन्ट जेआरई 1.4 x या अधिक आवश्यक है.
- वेबपिन डिवाइस के लिए अनुमोदित सिस्टम हैं :
- पीसी / लैपटॉप विनिर्धारण : 512 एमबी (आरएएम) , पेन्टियम 4 व अधिक
- इंटरनेट कनेक्टिविटी ब्रॉडबैंड : (512 केबीपीएस, व अधिक)
- ऑपरेटिंग सिस्टम्स : विंडोज़ 2000 प्रोफेशनल, एक्सपी, विस्टा, विंडोज़ 2003 सर्वर
- अनुमोदित स्क्रीन रिजोलूशन : 1024 x 768
- समर्पित ब्राउजर्स : आइई 6.0 + फायरबॉक्स 1.5 व अधिक (3.0 + अनुमोदित), ऑपेरा 9.0 +, सफारी 3.0 +
- अनिवार्य ब्राउजर्स सेटिंग्स : उपयुक्त जावा स्क्रिप्ट, कुकीज़ तथा जावा
- जावा रनटाइम एन्वायरमेन्ट (जेआरई) अपेक्षा : जेआरई 1.4 x जेआरई 1.5 x,जेआरई 1.6 x तथा अधिक
- आकस्मिकताओं की स्थितियों में बैंक के पास वेबपिन के साथ नेटसिक्योर प्रमाणीकरण को अक्षम करने का अधिकार सुरक्षित है. स्थिति की आकस्मिकताओं को तय करने का पूरा अधिकार बैंक का होगा.
- बैंक के पास वेबपिन के साथ नेटसिक्योर प्रमाणीकरण को और अधिक प्रकार के ट्रांजेक्शन्स में शामिल करने या मौजूदा प्रकार के ट्रांजेक्शन्स से हटाने का अधिकार सुरक्षित है. यह बैंक के पूर्ण विवेकाधीन होगा.
- अकाउन्टधारक के पास नेटसिक्योर के इस्तेमाल के कई विकल्प नहीं होंगे. चुना गया विकल्प एक इस्तेमाल के अन्य विकल्पों के जरिए नेटसिक्योर के इस्तेमाल को अक्षम करेगा. अकाउन्टधारक के पास उपलब्ध एकमात्र विकल्प यह है कि एक विशेष माध्यम से रजिस्टर करके दूसरे माध्यम में स्विच करे.
- उक्त सुविधा के लिए रजिस्टर कराने वाले किसी भी अकाउन्टधारक हेतु यह माना जाएगा कि उसने ऊपर उल्लेख किए गये इन नियमों व शर्तों (तथा समय-समय पर यथासंशोधित) को पढ़, समझ तथा स्वीकार कर लिया है. ऐक्सिस बैंक के पास विस्तारित सुरक्षा नेटसिक्योर के किसी भी नियम तथा शर्तों को वापस लेने/बदलने/संशोधित करने/स्थगित/रद्द तथा/या परिवर्तित करने का परम अधिकार सुरक्षित है.
|
 |
1-टच डिवाइस के साथ नेटसिक्योर
महत्त्वपूर्ण - 1-टच विकल्प के साथ नेटसिक्योर चुनने से पहले इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें.
अपने नेटसिक्योर विकल्प के रूप में 1-टच डिवाइस को चुन कर आप इसके इस्तेमाल के निम्नलिखित नियमों तथा शर्तों को स्वीकार करते हैं.
नियम तथा शर्तें
- आपके द्वारा एक बार अपने नेटसिक्योर विकल्प के रूप में 1-टच डिवाइस को चुने जाने पर बैंक द्वारा 10 कार्य दिवसों के अन्दर डिवाइस आपके पत्र व्यवहार के पते पर भिजवा दिया जाएगा.
- 1-टच डिवाइस पर प्रकट होने वाला नेटसिक्योर कोड 50 सेकेण्ड बाद समाप्त हो जाता है. समाप्त होने के बाद एंटर किए गये कोड को बैंक द्वारा अस्वीकृत कर दिया जाएगा.
- 1-टच डिवाइस की हानि या चोरी की स्थिति में, कृपया हानि की रिपोर्ट अपने नज़दीकी ब्रांच में करें. अगर इसकी रिपोर्ट नहीं की जाती है तो प्रमाणीकरण के जरिए किए गये किसी ट्रांजेक्शन के बैंक द्वारा वैध माना जाएगा तथा किसी धोखेधड़ी के मामले में कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा. आपका 1-टच डिवाइस आपका व्यक्तिगत है तथा आप इसकी साझेदारी किसी के साथ नहीं कर सकते हैं. किसी थर्ड पार्टी द्वारा गलत इस्तेमाल, (चाहे जानबूझ कर किया गया हो या नहीं) किए जाने पर बैंक इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है.
- इस माध्यम के जरिए नेटसिक्योर की सुविधा लेने का संकेत देकर, आप 1-टच डिवाइस या अनधिकृत ट्रांजेक्शन हेतु रु. 800 का लागू शुल्क अदा करना स्वीकार करते हैं. 1-टच डिवाइस को किसी प्रकार बदले जाने की दशा में प्रति 1-टच डिवाइस रु. 500 + लागू टैक्स का प्रतिस्थापन शुल्क बैंक द्वारा लिया जाएगा. बैंक के पास शुल्कों में संशोधन करने तथा टैक्स समेत (अगर कोई हों), लागू शुल्कों को बैंक द्वारा प्रबंधित अकाउन्ट में डेबिट करने का अधिकार सुरक्षित है. 1-टच डिवाइस के चोरी/खो जाने/गवां दिए जाने की स्थिति में आपको अन्य 1-टच डिवाइस उपलब्ध कराए जाने तक आप नेटसिक्योर कोड की अपेक्षा के कारण इस सेवा का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे, जिसके लिए बैंक को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है.
- आकस्मिकताओं की स्थितियों में बैंक के पास 1-टच नेटसिक्योर प्रमाणीकरण को अक्षम करने का अधिकार सुरक्षित है. स्थिति की आकस्मिकताओं को तय करने का पूरा अधिकार बैंक का होगा.
- बैंक के पास नेटसिक्योर प्रमाणीकरण को और अधिक प्रकार के ट्रांजेक्शन्स में शामिल करने या मौजूदा प्रकार के ट्रांजेक्शन्स से हटाने का अधिकार सुरक्षित है. यह बैंक के पूर्ण विवेकाधीन होगा.
- 1-टच डिवाइस का इस्तेमाल केवल ऐक्सिस बैंक वेबसाइट आईकनेक्ट को एक्सेस करने के लिए ही किया जा सकता है.
- इसके नियमों तथा शर्तों की स्वीकृति के अनुसार आप अनुरोध किए जाने पर बैंक को हमेशा सही 1-टच डिवाइस सीरियल नंबर उपलब्ध कराएंगे, क्योंकि इससे बैंक को आपकी पहचान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. आपको 1-टच डिवाइस को अपने पास संभाल कर रखना होगा.
- वन-टच डिवाइस के इस्तेमाल के लिए कम्प्यूटर में जावा रनटाइम एन्वायरमेन्ट जेआरई 1.4 x या नीचे उल्लेखित सिस्टम आवश्यक है.
- वेबपिन डिवाइस के लिए अनुमोदित सिस्टम हैं :
- पीसी / लैपटॉप विनिर्धारण : 512 एमबी (आरएएम) , पेन्टियम 4 व अधिक
- इंटरनेट कनेक्टिविटी ब्रॉडबैंड : (512 केबीपीएस व अधिक)
- ऑपरेटिंग सिस्टम्स : विंडोज़ 2000 प्रोफेशनल, एक्सपी, विस्टा, विंडोज़ 2003 सर्वर
- अनुमोदित स्क्रीन रिजोलूशन : 1024 x 768
- समर्पित ब्राउजर्स : आइई 6.0 + फायरफॉक्स 1.5 व अधिक (3.0 + अनुमोदित), ऑपेरा 9.0 +, सफारी 3.0 +
- अनिवार्य ब्राउजर्स सेटिंग्स : उपयुक्त जावा स्क्रिप्ट, कुकीज़ तथा जावा
- जावा रनटाइम एन्वायरमेन्ट (जेआरई) अपेक्षा : जेआरई 1.4 x जेआरई 1.5 x, जेआरई 1.6 x तथा अधिक
- अकाउन्टधारक के पास नेटसिक्योर के इस्तेमाल के कई विकल्प नहीं होंगे. चुना गया विकल्प एक इस्तेमाल के अन्य विकल्पों के जरिए नेटसिक्योर के इस्तेमाल को अक्षम करेगा. अकाउन्टधारक के पास उपलब्ध एकमात्र विकल्प यह है कि एक विशेष माध्यम से रजिस्टर करके दूसरे माध्यम में स्विच करे.
- उक्त सुविधा के लिए रजिस्टर कराने वाले किसी भी अकाउन्टधारक हेतु यह माना जाएगा कि उसने ऊपर उल्लेख किए गये इन नियमों व शर्तों (तथा समय-समय पर यथासंशोधित) को पढ़, समझ तथा स्वीकार कर लिया है. ऐक्सिस बैंक के पास विस्तारित सुरक्षा नेटसिक्योर के किसी भी नियम तथा शर्तों को वापस लेने/बदलने/संशोधित करने/स्थगित/रद्द तथा/या परिवर्तित करने का परम अधिकार सुरक्षित है.
- ऐक्सिस बैंक के पास विस्तारित सुरक्षा नेटसिक्योर के किसी भी नियम तथा शर्तों को वापस लेने/बदलने/संशोधित करने/स्थगित/रद्द तथा/या परिवर्तित करने का परम अधिकार सुरक्षित है.
|
|
|
 |
अधिक जानकारी |
|
 |
डेमो |
|
|
|
|
|