|
 |
मेरा ऑफिस कम्प्यूटर प्राइवेट है या पब्लिक?
अगर आपके काम करने के लिए कोई खास कम्प्यूटर निर्धारित है तो प्राइवेट कम्प्यूटर विकल्प चुनें. अगर आप किसी ऐसे कम्प्यूटर का इस्तेमाल करते हैं जिसे आपके साथ-साथ अन्य लोग भी इस्तेमाल करते हैं तो पब्लिक कम्प्यूटर विकल्प चुनें.
|
 |
अगर मैं वेबपिन के साथ नेटसिक्योर के लिए रजिस्टर हूँ, तो क्या मैं अपने पीसी विवरण की बैंक के साथ साझेदारी कर रहा हूं?
नहीं. आपके कम्प्यूटर की जानकारी आपके बैंक को ज्ञात नहीं होगी.
|
 |
अगर SMS मुझे समय पर नहीं मिलता है तो क्या होगा?
चूंकि SMS डिलीवरी पर बैंक का कोई नियंत्रण नहीं है, इसलिए हम अनुरोध करेंगे कि आप 15 मिनट का इंतजार करके फिर से कोशिश करें.
|
 |
वेबपिन क्या है ?
वेबपिन एक न्यूमरिक पिन है (आपके एटीएम पिन की तरह) जो कि आपका नेटसिक्योर कोड उपलब्ध कराएगा. एक बार वेबपिन के साथ नेटसिक्योर को ऐक्टिवेट करने के बाद जब भी आप अपने प्राइवेट कम्प्यूटर को रजिस्टर करेंगे, आप इसके सॉफ्टवेयर सिक्योरिटी आप्लिकेशन पर वेबपिन सेट करेंगे. अपने रजिस्टर्ड कम्प्यूटर से इसके बाद के लॉगइन्स के लिए आपको अपना नेटसिक्योर कोड प्राप्त करने के लिए उस वेबपिन को एंटर करना होगा, जो कि आपने सेट किया है.
|
 |
मैं किसी कम्प्यूटर को वेबपिन के लिए डी-रजिस्टर कैसे कर सकता हूं?
आप "डी-रजिस्टर दिस कम्प्यूटर" लिंक पर क्लिक करके किसी कम्प्यूटर को डी-रजिस्टर कर सकते हैं. यह लिंक उस स्क्रीन पर उपलब्ध है जहां आप सुरक्षित लॉगइन के लिए अपना नेटसिक्योर कोड बनाते हैं.
|
 |
मैं अपना वेबपिन कैसे बदल सकता हूं?
आप पहले अपने कम्प्यूटर को डी-रजिस्टर करके फिर वेबपिन ऐक्टिवेशन प्रक्रिया के जरिए अपने कम्प्यूटर पर वेबपिन को पुन: ऐक्टिवेट करके अपना वेबपिन बदल सकते हैं.
|
 |
1-टच डिवाइस किस प्रकार काम करता है?
1-टच डिवाइस एक हार्डवेयर सुरक्षा डिवाइस है जोकि इस पर स्थित बटन को दबाकर रखने पर नेटसिक्योर कोड देता है. 1-टच डिवाइस द्वारा बनाए गये नेटसिक्योर कोड का इस्तेमाल आईकनेक्ट पर आप सफलतापूर्वक लॉगइन तथा ट्रांजेक्शन्स के लिए कर सकते हैं.
|
 |
क्या मैं उसी नेटसिक्योर कोड का इस्तेमाल एक से ज्यादा बार कर सकता हूं?
जी नहीं. एक नेटसिक्योर कोड का इस्तेमाल बस एक बार ही किया जा सकता है. इसके अलावा, इसका इस्तेमाल तुरन्त, इसके समाप्त हो जाने से पहले किया जाना चाहिए. याद रखिए, प्रत्येक नेटसिक्योर कोड 50 सेकेण्ड में समाप्त हो जाता है.
|
 |
मुझे मेरा 1-टच डिवाइस कैसे मिलेगा?
बैंक द्वारा आपके रजिस्टर्ड पते पर 1-टच डिवाइस भेजा जाएगा. आपको यह अपना अनुरोध रजिस्टर करने के 10 कार्यदिवसों के अंदर मिल जाएगा.
|
 |
अगर बैंक में मेरा पुराना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हो, तो मैं इसे कैसे बदलवा सकता हूं?
आप अपने मोबाइल नंबर को किसी ऐक्सिस बैंक ब्रांच या एटीएम पर जाकर अपडेट करा सकते हैं. कृपया नोट करें कि SMS बैंकिंग सेवाओं तथा नेटसिक्योर के लिए एक ही मोबाइल नंबर रजिस्टर होगा.
|
 |
क्या मैं वेबपिन के लिए केवल एक कम्प्यूटर को रजिस्टर करा सकता हूं?
आप वेबपिन के साथ नेटसिक्योर के लिए जितने चाहे कम्प्यूटर्स को रजिस्टर करा सकते हैं. प्रत्येक रजिस्ट्रेशन के लिए, आपको कम्प्यूटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को दोहराना होगा. आपकी ऑनलाइन सुरक्षा के लिए हम सलाह देंगे कि केवल उन्हीं कम्प्यूटर्स को रजिस्टर करें जिनकी सुरक्षा पर आपका विश्वास हो तथा जिन कम्प्यूटर्स का इस्तेमाल आप बंद कर दें उन्हें डी-रजिस्टर कर दें.
|
 |
अगर मेरा लैपटॉप खो जाए जिसमें मैंने वेबपिन रजिस्टर्ड किया हो, तो क्या सुरक्षा संबंधी कोई समस्याएं पैदा हो सकती है?
नहीं. क्योंकि अगर कोई धोखेबाज आपके लॉगइन आईडी तथा पासवर्ड तक पहुंच प्राप्त कर भी लेता है तो आपके कम्प्यूटर वेबपिन तक उसकी पहुंच नहीं होगी.
|
 |
नेटसिक्योर के लिए मुझे कैसे रजिस्टर करना होगा?
अगर आप आईकनेक्ट पर एक "फंड्स ट्रांसफर" सक्षम कस्टमर हैं, तो आप नेटसिक्योर ऑनलाइन (आईकनेक्ट पर) के लिए रजिस्टर कर सकते हैं. अगर आप आईकनेक्ट पर ""व्यू ओनली'' कस्टमर हैं तो आपको किसी ऐक्सिस बैंक ब्रांच पर जाकर अपने आईकनेक्टआईडी पर फ़ंड ट्रांसफर की सक्षमता प्रदान करने के लिए अनुरोध करना होगा, फिर आप नेटसिक्योर ऑनलाइन (आईकनेक्ट पर) के लिए रजिस्टर कर सकते हैं.
|
 |
अगर मेरे पास मोबाइल फ़ोन न हो, तो मैं क्या कर सकता हूं?
अगर आपके पास मोबाइल फ़ोन न हो, तो आप 1-टच के साथ नेटसिक्योर के लिए रजिस्टर कर सकते हैं.
|
 |
अगर मैं नेटसिक्योर के लिए रजिस्टर नहीं कराना चाहता हूं, तो क्या होगा ?
ऑनलाइन फ़ंड्स ट्रांसफर के लिए नेटसिक्योर हेतु रजिस्टर कराना अनिवार्य है. अगर आप नेटसिक्योर हेतु रजिस्टर कराना नहीं चाहते हैं, तो आईकनेक्ट पर आपकी पहुंच ""व्यू ओनली'' तक सीमित रहेगी. हालांकि आप अब भी अपने अकाउन्ट विवरण तक लॉगइन और एक्सेस कर सकेंगे.
|
 |
मैं नेटसिक्योर के दो विकल्पों के बीच कैसे स्विच कर सकता हूं?
अगर आप नेटसिक्योर के किन्हीं विकल्पों के बीच स्विच करना चाहते हों, तो आपको आईकनेक्ट मेल विकल्प से ऐक्सिस बैंक को मेल भेजना पड़ेगा. लेकिन कृपया नोट कर लें कि इसके लिए आपसे उचित शुल्क लिया जाएगा.
|
 |
मैं नेटसिक्योर से किस प्रकार डी-रजिस्टर हो सकता हूं?
अगर आप अपने को नेटसिक्योर से डी-रजिस्टर कराना चाहते हों, तो अपने रजिस्टर्ड ई-मेल आई डी या आईकनेक्ट मेल विकल्प से ऐक्सिस बैंक को ibrm@axisbank.comपर मेल लिखें.
|