ऐक्सिस बैंक का रेसिडेन्ट फॉरेन करेन्सी (डोमेस्टिक) अकाउन्ट आपको चार मुख्य करेन्सियों (USD, EURO, GBP और जापानी येन) में ब्याजरहित करंट अकाउन्ट रखने की सुविधा प्रदान करता है. इन अकाउन्ट्स पर 25 पन्नोंवाली USD या GBP या EURO या येन करेन्सी चेक बुक जारी की जाएगी. इसलिए आरएफसी (डोमेस्टिक) अकाउन्ट के रूप में ब्राण्डेड चेक्स क्लियरिंग में पेश नहीं किए जाएंगे तथा केवल जारीकर्ता ब्रांच में ही देय होंगे.
ऐसे करंट अकाउन्ट के लिए न्यूनतम बैलेन्स USD100 या GBP 60 या EURO 100 या येन 20,000 है. न्यूनतम बैलेन्स की अपेक्षाओं को बनाए रखने में विफल होने पर प्रति तिमाही हेतु USD 5 या GBP 3 या EURO 5 या जापानी येन 1,000 का पेनल शुल्क लिया जाएगा.
आरसीएफ (डी) अकाउन्ट धारकों को इस समय कोई एटीएम सुविधा उपलब्ध नहीं है. लेकिन वे केवल पूछताछ के लिए ' iconnect ' का इस्तेमाल कर सकते हैं. |