एक खर्च प्रबंधन समाधान (ऐक्सपेंस मैनेजमेंट सॉल्युशन)
विजा की शक्तियुक्त, हर जगह स्वीकारे जाने तथा कॉर्पोरेट्स की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया गया ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड दे ट्रैवल और खर्च प्रबंधन की सुविधा.
ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड में हैं देयता के दो विकल्प:
1. कॉर्पोरेट देयता: कॉर्पोरेट लायबिलिटी कॉर्पोरेट कार्ड्स ट्रैवल पॉलिसियों और मुख्य आपूर्तिदाताओं (सप्लायर्स) से फायदेमंद नियम और शर्तें तय करने के लिए एक प्रभावशाली माध्यम है. कॉर्पोरेट की वित्तीय क्षमता का आंकलन करने के पश्चात इन कार्डों को जारी किया जाता है; जो बदले में अलग-अलग कार्ड पर वित्त-सीमा का निर्धारण करते हैं. सारे कार्डों पर बकाया की देयता की जिम्मेदारी कॉर्पोरेट की होती है. संबंधित कर्मचारी/आपूर्तिदाता को अलग-अलग भुगतान करने के बजाए, यह भुगतान महीने में एक बार सीधे बैंक को किया जाता है. कॉर्पोरेट के लिए जोखिम इस तथ्य से कम हो जाती है कि यह कार्ड एक चार्ज कार्ड है जिसमें बकाया न रख कर पूरा भुगतान हर महीने के अंत में करना होता है.
2. व्यक्तिगत जिम्मेदारी: पर्सनल क्रेडिट कार्डों की तरह ही ये कार्ड भी इंडिविजुयल लायबिलिटी होते हैं जो कर्मचारियों के व्यक्तिगत और कार्यालयीन भुगतानों को अलग-अलग करने का एक प्रभावशाली तरीका है, साथ-साथ चुकौती (रिऐम्बर्समेंट) प्रक्रिया भी सरल होती है. हर कार्ड पर साख-सीमा निर्धारण के लिए कर्मचारियों का आंकलन उनके व्यक्तिगत स्तर पर किया जाता है. कार्ड के लिए भुगतान की जिम्मेदारी पूरी तरह उनकी अपनी होती है.
कॉर्पोरेट के लिए फायदे
भुगतान में सरलीकरण
आपकी कंपनी ट्रैवलिंग व मनोरंजन खर्चों का अलग-अलग हिसाब रख पाएगी तथा खर्च पर नियंत्रण की सीमा तथा आपके व्यवसाय संबंधित यात्रा खर्च को अधिक प्रभावशाली ढंग से सुव्यवस्थित करने के लिए, विभिन्न कर्मचारियों के लिए उनकी अपनी व्यक्तिगत साख का निर्धारण तय करती है.
खर्चों का हिसाब-किताब रखना
विज इंफॉर्मेशन सोर्स (वीआईएस) - हमारा रिर्पोटिंग सॉल्युशन देता है कन्सोलिडेटेड मैनेजमेंट डेटा और आपके व्यवहारों को ऑनलाइन पर देखने की आसानी. आपके एकाउंटिंग सिस्टम में डेटा भरा भी जा सकता है, जिससे मिल सकेगी कॉर्पोरेट ट्रैवल और मनोरंजन खर्चों पर आधुनिकतम और तथ्यपूर्ण जानकारी की समीक्षा.
एक फायदेमंद सौदा पाइए
आप अपने द्वारा किए गए व्यवहारों की विस्तृत जानकारी देख सकेंगे, जिसे आप आपूर्तिदाताओं (वेंडरों) से रिआयतें लेने के काम में ले सकते हैं तथा आपूर्तिदाता के स्तर पर उनके द्वारा हुए एमआईएस खर्च के आधार पर, तथा कर्मचारियों के अनुरूप कॉपोरेट की यात्रा संबंधी नीति निर्धारण कर सकें.
4फोर्थ लाइन ऐम्बॉसिंग
अपने कार्ड की सामने की तरफ आप फोर्थ लाइन ऐम्बॉसिंग के रूप में अपनी कंपनी का नाम ऐम्बॉस करवाकर उसे विशिष्ट बना सकते हैं. इससे आपके कर्मचारियों के जुडाव और पहचान को विशिष्टता मिलेगी.
ऑनलाइन बुकिंग द्वारा बचत
ऑनलाइन पर टिकटें खरीदने या होटलों की ऑनलाइन बुकिंग से आपकी संस्था को उल्लेखनीय बचत का लाभ मिल सकता है.
कार्डधारक के लिए फायदे
पेट्रोल सरचार्ज वेवर
आपको भारत भर में किसी भी पेट्रोल स्टेशनों पर फ्युएल सरचार्ज वेवर मिलता है. यह वेवर न्यूनतम रु. 400 और अधिकतम रु. 4000* के व्यवहार पर वैध रहेगा.
*ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर ईंधन लेनदेन अर्जित करने पर कोई प्लसपॉइंट्स नही मिलेगा.
अधिभार पर सेवा कर लगाने पर कोई रिफंड नही किया जाएगा.
प्लसपॉइंट्स
अर्जित कीजिए ढेरों प्लसपॉइंट्स, जिन्हें आकर्षक पेशकशों और गिफ्ट वाउचरोंके लिए भुनाया जा सकता है.
हवाई यात्रा, सामान का चोरी हो जाना, खरीदारी सुरक्षा तथा ढेरों अन्य के लिए मुफ्त सुरक्षा का आनंद लीजिए.
वीआईएस (विज इंफॉर्मेशन सोर्स).
एक विशेष ऑनलाइन एमआईएस
खर्चों के लिए अविलंब और कुशल रिर्पोटिंग सिस्टम दावे के निपटारे का तरीका और रिर्पोटिंग प्रोसिजर.
बेहतर नियंत्रण और प्राप्ति के खर्चों में कमी के लिए विस्तृत रिर्पोटें.
100 कार्यक्रमों और इंटरऐक्टिव रिपोर्टों से अधिक.
टाइम डिपार्टमेंट, कॉस्ट सेंटर और सप्लायर्स एनॅलिसिस द्वारा खर्चों की समीक्षा.
फ्लेक्सिबल डेटा ऐक्सट्रॅक्ट्स केपेबिलिटीज.
सभी उपयोग स्तरों को देखने का प्रतिबंध लगाने का सामर्थ्य.
नोट: एक्सिस बैंक कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड वित इंडिविजुयल लाइयबिलिटी का ताजा जारी करना बंद कर दिया गया है. इस साइट पर सभी जानकारी केवल मौजूदा एक्सिस बैंक कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड वित इंडिविजुयल लाइयबिलिटी धारकों के लिए है. बैंक का कॉर्पोरेट कार्ड्स वित कॉर्पोरेट लाइयबिलिटी क्रेडिट कार्ड जारी है.