|
- पूरी सुरक्षा
यह कार्ड एक व्यवहार के लिए उपयोग किया जा सकता है और इसके बाद इसकी वैधता अपनेआप खत्म हो जाती है. आप इस कार्ड का उपयोग न भी करें तो 24-48 घंटों बाद अपनेआप यह खत्म हो जाता है. इससे यह तसल्ली होती है कि किसी व्यवहार के लिए सिर्फ आप इस कार्ड का उपयोग कर सकेंगे और बाद में यह किसी के हाथ लग भी गया तो उसके किसी काम का नहीं होगा.
- सीमा आप तय करते हैं
इसमें ईशॉप कार्ड के लिए राशि निर्धारण की सुविधा है. अर्थात आप हरदम नियंत्रण में रहेंगे.
- हर जगह स्वीकारे जाने योग्य
विजा कार्ड स्वीकारी जाने वाली हर जगह आप इस कार्ड का उपयोग कर सकते हैं.
आपके ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में आपके द्वारा ईशॉप कार्ड्स से की गई कुल खरीदारी दिखाई जाएगी, बिलकुल किसी अन्य व्यवहार की ही तरह.
इस सेवा का शुल्क क्या होगा? कुछ भी नहीं. यह पूरी तरह मुफ्त है !
|