प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड: फेयर प्रैक्टिस कोड
|
 |
फेयर प्रैक्टिस कोड
1. कोड में "आप' का अर्थ होगा क्रेडिट कार्ड ग्राहक और "हम' यानी ऐक्सिस बैंक. कोड के मानक उन चार प्रमुख प्रतिबद्धताओं द्वारा संचालित होते हैं जिनका विवरण खंड 2 में दिया गया है.
जबतक अन्यथा न कहा जाये, इस कोड के सभी भाग क्रेडिट कार्ड के सभी उत्पादों और सेवाओं पर लागू होते हैं, भले ही हम काउंटर के पार से उनकी सेवा कर रहे हों, या फोन पर या इंटरनेट या किसी अन्य तरीके से.
इस कोड में उल्लिखित की गई प्रतिबद्धताएं सामान्य संचालन वातावरण के तहत लागू होने लायक हैं. बलपूर्वक प्रबंधन की स्थिति में, हम इस कोड के तहत प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में सफल नहीं हो सकते हैं.
|
 |
प्रमुख प्रतिबद्धताएं
हम वचन देतें हैं कि :
2.1 आपके साथ अपने सभी लेनदेन में इस तरह ईमानदारी और विवेक बरतेंगे:
- अपने द्वारा प्रस्तावित सभी उत्पादों और सेवाओं के लिए और हमारे स्टाफ और एजेंटों द्वारा पालन की जाने वाली प्रक्रियाओं और कार्रवाइयों में, इस कोड की प्रतिबद्धताओं और मानकों को पूरा करें.
- यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे उत्पाद और सेवाएं संबद्ध कानून और मानदंडों को पूरा करती हैं और आपके साथ हमारा संबंध ईमानदारी और पारदर्शिता के नैतिक सिद्धांतों पर टिके.
- किसी गैरकानूनी या अनैतिक ग्राहक व्यवहार नहीं करें.
क्रेडिट कार्ड एक कार्ड सुविधा के साथ एक प्लास्टिक का कार्ड है, जो आपको सामान व सेवाएं खरीदने की या नकद निकालने की अनुमति देते हैं.
2.2 निम्नलिखित जानकारी आसान भाषा में आपको देकर यह समझने में आपकी मदद करना कि हमारे क्रेडिट कार्ड उत्पाद और सेवाएं कैसे काम करती हैं:
- आपके लिए लाभ क्या हैं
- आप लाभ कैसे पा सकते हैं
- उनके वित्तीय नतीजे क्या हैं
- अपने सवालों के लिए आप किनसे सम्पर्क कर सकते हैं और कैसे
2.3 आपके सवालों और शिकायतों की सुनवाई तत्काल और प्रभावी रूप से ऐसे होगी:
- प्रश्न पूछने के लिए कई रास्ते प्रदान करना
- आपकी बात ध्यानपूर्वक सुनना
- अपनी गलतियां, यदि कोई है तो, मानना
- आपके प्रश्नों के निपटारे हेतु गलतियां सुधारना या परिवर्तनों को लागू करना
- अपने उत्तर शीघ्र देना
- यदि आप उत्तर से संतुष्ट नहीं तो आपको बताना कि आगे कहॉं शिकायत करें.
2.4 इस कोड का प्रचार करना. अपनी वेबसाइट पर जनता के लिए उपलब्ध कराके और निवेदन पर आपको उसकी प्रति देना.
|
 |
जानकारी (आपको जरुरतों को पूरा करने वाले उत्पादों और सेवाओं को चुनने में आपकी मदद के लिए)
3.1 आपके क्रेडिट कार्ड ग्राहक बनने से पहले हम:
- आपको लागू फीस और शुल्कों सहित अपने कार्ड उत्पादों की मुख्य खूबियां समझाने वाली जानकारी देंगे
- आपको क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए हमें जो जानकारी या कागजात चाहिएं उसके बारे में सलाह देंगे. हम आपको उन दस्तावेजों के बारे में भी सलाह देंगे जो आपकी पहचान, पते और रोजगार के संदर्भ में हमें चाहिएं और उन अन्य दस्तावेजों के बारे में भी जिनका कानूनी और नियमन आवश्यकताओं का पालन करने के लिए वैधानिक प्रधिकारियों ने आदेश दिया हो (उदाहरण पैन विवरण)
- क्रेडिट कार्ड के आवेदन में आपने जो विवरण दिए हैं उनके सत्यापन के लिए हम आपके आवास और/या व्यवसाय के फोन नंबर पर संपर्क करेंगे और/ या यदि हम आवश्यक समझें तों उन ऐजेंसियों के जरिए आपके आवास और /या व्यवसाय के पते पर आपसे व्यक्तिगत रुप से मिलेंगे, जिन्हें हमने इस कार्य हेतु नियुक्त किया है.
3.2 जब आप क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन करेंगे, हम आपको संबद्ध नियम और शर्तें समझाएंगे, जैसे कि फीस तथा ब्याज शुल्क, बिलिंग और भुगतान, रीन्यूअल तथा समाप्ति से जुड़ी प्रक्रियाएं और कार्ड के संचालन हेतु आपके लिए आवश्यक कोई अन्य जानकारी.
3.3 जब आप किसी उत्पाद या सेवा के लिए आवेदन करेंगे या लाभ प्राप्त करेंगे तो हम आपको अपने लक्षित टर्न अराउंड टाइम के बारे में सलाह देंगे.
3.4 आपको एक सेवा गाइड या सदस्य पत्रिका भेजेंगे जिसमें शर्तों और अनुबंधों, ब्याज व लागू प्रभार और आपके पहले क्रेडिट कार्ड के साथ आपके क्रेडिट कार्ड के प्रयोग के संबंध में अन्य प्रासंगिक जानकारियां होंगी.
3.5आपको अपने सम्पर्क विवरण, जैसे-सम्पर्क टेलीफोन नम्बर, पोस्टल पता, वेबसाइट या ई मेल आईडी के बारे मेश सलाह देंगे ताकि आप जब भी ज़रूरत हो, हमसे सम्पर्क कर सकें.
3.6 यदि आपके क्रेडिट कार्ड स्टेटमें ट पर कोई ऐसा ट्रांजैक्शन दिखता है, जिसे आप पहचान नहीं पा रहे हों तो अगर आप हमसे पूछेंगे तो हम आपको और अधिक जानकारी देंगे. कुछ मामलों में आपको इस बात की पुष्टि कराने की या प्रमाण उपलब्ध कराने की ज़रूरत पड़ेगी कि आपने किसी ट्रांज़ैक्शन को अधिकृत नहीं किया है.
3.7 यदि आपका कार्ड गुम हो गया है या उसका दुरूपयोग हुआ है तो हम अपने सेवा निर्देश या सदस्य पुस्तिका के जरिये आपको अपने खाते पर हुई हानि के बारे में सूचित करेंगे, जिसके लिए आप देय हो सकते हैं.
|
 |
प्रशुल्क (शुल्क या प्रभार या ब्याज)
4.1 आप हमारे सामान्य शुल्क और प्रभारों (ब्याज दर सहित) की सूची पा सकते हैं:
- सेवा गाइड या सदस्य पत्रिका को संदर्भित कर
- ग्राहक सेवा नम्बरों पर कॉल कर
- हमारे वेबसाइट पर जाकर
- हमारे मनोनीत स्टाफ से पूछकर
4.2 जब आप हमारे ग्राहक बनेंगे, तो हम आपको अपने क्रेडिट कार्ड पर लागू होने वाले ब्याज दर की जानकारी देंगे और यदि लागू हो तो आपके क्रेडिट कार्ड खाते में वही शुल्क लगायेंगे.
4.3 यदि आप हमसे पूछेंगे तो हम आपको बतायेंगे कि हम आपके खाते पर ब्याज कैसे लागू करते हैं.
4.4 हमारे प्रशुल्क में परिवर्तन: जब हम अपने क्रेडिट कार्ड उत्पादों के प्रशुल्क (ब्याज दर या कोई अन्य शुल्क या प्रभार) में बदलाव लायेंगे तो हम आपको आपके टेलीफोन हेल्पलाइन या वेबसाइट पर जानकारी देंगे.
|
 |
विपणन नैतिकता
5.1 फील्ड कार्मिक
- हमारे सेल्स प्रतिनिधि कार्ड उत्पादों की बिक्री के लिए जब आपसे सम्पर्क करेंगे तो वे अपनी पहचान जाहिर करेंगे.
- हमने अपने डाइरेक्ट सेलिंग एजेंटों (डीएसए) के लिए एक आचारसंहिता तैयार की है, जिनकी सेवाएं हम अपने क्रेडिट कार्ड उत्पादों के विपणन के लिए ले सकते हैं.
- आपकी तरफ से इस आशय की कोई शिकायत जमलती है कि हमारे किसी प्रतिनिधि ने किसी प्रकार का गलत व्यवहार किया है तो हम शिकायत के निवारण के लिए समुचित कदम उठायेंगे.
5.2 टेलीमार्केटिंग
- यदि हमारे टेलीमार्केटिंग के स्टाफ या एजेंट हमारे किसी क्रेडिट कार्ड उत्पादों की बिक्री या किसी क्रॉस सेल ऑफर के लिए फोन पर आपसे सम्पर्क करता है तो कॉलर खुद की पहचान करायेगा/गी और आपको बतायेगी कि वह हमारी तरफ से आपसे सम्पर्क कर रहा है.
|
 |
क्रेडिट कार्ड या पिन जारी करना
6.1 हम आपके द्वारा बताये गये पते पर आपका क्रेडिट कार्ड कुरियर या डाक से भेजेंगे. वैकल्पिक रूप से हम आपका क्रेडिट कार्ड आपकी पूरी जानकारी में अपनी उस शाखा में भेज सकते हैं जो आपके बैंकिंग खाते का प्रबंधन करते हैं.
6.2 हम आपको असक्रिय (जो प्रयोग के लिए तैयार नहीं है) क्रेडिट कार्ड भी जारी कर सकते हैं यदि हमें यह लगे कि आपका प्रोफाइल क्रेडिट कार्ड जारी किये जाने के लायक है और ऐसे असक्रिय कार्ड आपके द्वारा उसकी स्वीकृति के बाद ही सक्रिय होंगे.
6.3 पिन (पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नम्बर) जब भी आवंटित किया जायेगा, उसे आपको अलग से भेज दिया जायेगा.
|
 |
खातों के संचालन
क्रेडिट कार्ड विवरण
7.1आपको अपने क्रेडिट कार्ड खाते के प्रबंधन और क्रेडिट कार्ड के उपयोग से की गई खरीदारी या नकद निकासी के विवरण जांचने के लिए, हम आपको क्रेडिट कार्ड ट्रान्जेंकशन का विवरण मासिक ई मेल के जरिये या इंटरनेट के जरिये पाने की सुविधा उपलब्ध करायेंगे. क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट हर माह एक पूर्वनिर्धारित तिथि को भेजे जायेंगे जिसके बारे में आपको सूचना दी जायेगी.
7.2 यह सूचना आपको नहीं मिलने की स्थिति में, हम उम्मीद करेंगे कि आप हमसे सम्पर्क करें ताकि हम आपको विवरण दुबारा भेजने की व्यवस्था करें और आप भुगतान सही समय पर कर सकें. और कोई अपवाद हो तो उसे रेखांकित कर सकें.
7.3 शुल्क व प्रभारों और शर्तों व अनुबंधों के कार्यक्रम में यदि कोई बदलाव आया तो हम आपको बतायेंगे या सूचित करेंगे. सामान्य तौर पर, बदलाव (ब्याज दर और वो जो विनियामक ज़रूरतों का परिणाम हैं, उनके अलावा) प्रत्याशित प्रभाव के साथ किये जायेंगे, कम से कम एक महीने की नोटिस देकर.
आपके खाते का संरक्षण
7.4 हम आपको सलाह देंगे कि अपने क्रेडिट कार्ड का दुरूपयोग रोकने के लिए आप क्या कर सकते हैं.
7.5 आपका क्रेडिट कार्ड खो जाने या चोरी हो जाने की स्थिति में या यदि किसी और को आपके पिन या अन्य सुरक्षा वाली बातों की जानकारी हो जाये तो, हम, आपके द्वारा हमें सूचित किया जाने के बाद, तत्काल बचाव के कदम उठाकर यह प्रयास करेंगे कि उनका दुरूपयोग न होने पाये, बशर्ते संचालन के नियम व कानून का पालन हो.
हमारी तरफ प्रक्रियागत गतिविधियां
7.6 हम क्रेडिट कार्डों से संबंधित गतिविधियों, संचालन और तीसरे पक्ष एजेंसियों को क्रॉस सेलिंग सहित को प्रक्रियाकृत करने,की अनुमति दे सकते हैं, यदि हमें यह लगे कि ये इन उद्देश्यों के लिए समुचित हैं.
|
 |
खातों की गोपनीयता के विवरण
8.1 हम आपके सभी व्यक्तिगत जानकारियों को निजी और गोपनीय मानते हैं(आप हमारा ग्राहक होना बंद कर दें तो भी). हम किसी तीसरे पक्ष को आपके खाते के ट्रांजैक्शन के विवरण का खुलासा नहीं करेंगे, हमारे समूह की हस्तियों सहित, निम्नलिखित चार प्रकार के अपवाद के मामलों के, जहां हमें यह करने की अनुमति है:
- यदि कानून द्वारा हमें यह देने के लिए कहा जाये.
- यदि जनहित में हमें ये जानकारी जाहिर करनी पड़ें.
- यदि हमारे हितों के लिए जानकारी देना ज़रूरी हो जाये (उदाहरण के लिए-धोखाधड़ी से बचने के लिए), पर हम इसे आपके या आपके खातों के बारे में (आपका नाम व पता सहित) किसी और को, हमारे समूह की अन्य कम्पनियों सहित, विपणन के उद्देश्य के लिए जानकारी देने का कारण नहीं बनायेंगे.
- यदि आप हमें जानकारी देने को कहते हैं, या हमें ऐसी जानकारी अपने समूह को, या अपनी हस्तियों को, या कम्पनियों को जिनसे हमारा अन्य वित्तीय सेवाएं, उत्पाद देने के लिए गठजोड़ है, को देने के लिए आपकी अनुमति है तो.
|
 |
देयता का संग्रहण
हमारे बैंक की देयता संग्रहण नीति शिष्टाचार, न्याय व्यवहार और अनुनय पर टिका हुआ है. हम ग्राहकों के साथ विश्वास और दीर्घकालिक संबंध बनाने में विश्वास रखते हैं. हमारे स्टाफ या देयता या/और सुरक्षा पुनर्स्वामित्व संग्रहण में हमारा प्रतिनिधित्व करने वाले अधिकृत व्यक्ति खुद की पहचान बतायेंगे और आपसे शराफत से पेश आयेंगे. हम देयता से संबंधित सभी जानकारी आपको देंगे और देयता के भुगतान के लिए आपको समुचित समय देंगे. हमारे स्टाफ और एजेंट देयता या/और सुरक्षा पुनर्स्वामित्व संग्रहण के लिए इंडियन बैंक्स एसोसिएशन द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता से संचालित होते हैं.
|
 |
शिकायतों का समाधान
10.1शिकायतों का आंतरिक समाधान
- हमारे संगठन के अंदर ही एक शिकायत समाधान विभाग है. यदि आप कोई शिकायत करना चाहतेहैं तो हम आपको बतायेंगे कि आपको यह कैसे करना चाहिए और यदि आप परिणाम से खुश नहीं हैं तो आपको आगे क्या करना चाहिए . आपका कोई भी प्रश्न हो, हमारे स्टाफ आपकी मदद करेंगे.
- शिकायतों की हमारी निपटान प्रक्रिया हमारे वेबसाइट पर दी गई है. आपकी शिकायतों का जवाब देने और तीव्रीकरण प्रक्रिया में लगने वाला समय भी वेबसाइट पर दिखाया गया है.
10.2समाधान के लिए बैंकिंग ऑमबुड्समैन सर्विस और अन्य तरीके. हमारे पास शिकायत दर्ज़ कराने के 60 दिनों के अंदर अगर आपको हमारी तरफ से संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता है तो अगर आप शिकायतों की सुनवाई के लिए कोई और रास्ता देखना चाहते हैं तो आप भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा इस काम के लिए बैंकिंग ऑमबुड्समैन स्कीम 2002 के तहत नियुक्त बैंकिंग ऑमबुड्समैन से सम्पर्क कर सकते हैं.
|
 |
क्रेडिट कार्ड की समाप्ति
11.1 आप हमें नोटिस देकर और हमारी सेवा निर्देश या सदस्य पत्रिका में बताई गई प्रक्रिया के अनुसार और यदि कोई देयता है तो उसका भुगतान कर, अपने क्रेडिट कार्ड को समाप्त कर सकते हैं.
11.2 यदि हमारी राय में आपने कार्डधारक समझौते का उल्लंघन किया है तो हम आपका क्रेडिट कार्ड समाप्त कर सकते हैं.
|
 |
पुनिंर्नवेशन (फीडबैक) और सलाह
कृपया हमारी सेवाओं पर अपने विचार व्यक्त करें. आपकी सलाह हमें अपनी सेवा में सुधार लाने में सहायक होगी.
|
|
|
|
|
एसएमएस 'PLATINUM' 54646 पर
ग्राहक सेवा नं. - 1800 233 5577 or 1800 209 5577 or 1800 103 5577
|
|
|
|
 |
अधिक जानकारी |
|
 |
अक्सर पूछे जानेवाले प्रश्न |
|
 |
सेवा अनुरोध प्रपत्र |
|
|