ईशॉप कार्ड: नियम तथा शर्तें
ई शॉप कार्ड का उपयोग करने से पहले सेवा की इन शर्तों (टीओएस) को ध्यानपूर्वक पढ़ें. बैंक, हम और हमें शब्द का ऐक्सिस बैंक लिमिटेड के संदर्भ में प्रयोग किया जायेगा, कम्पनीज़ ऍक्ट, 1956 के तहत एक बैंकिंग कम्पनी इनकॉर्पोरेटेड जिसका पंजीकृत कार्यालय त्रिशूल, 3रा माला, समर्थेश्वर मंदिर के सामने, लॉ गार्डेन, एलिस ब्रिज, अहमदाबाद 380 006, गुजरात, भारत में है. कार्ड शब्द का अर्थ वीज़ा/वीज़ा इलेक्ट्रॉन डेबिट और क्रेडिट कार्ड होगा, जैसा बैंक ने जारी किया है. जिन शब्दों को यहां परिभाषित नहीं किया गया है, उनके अर्थ वो ही हैं जो खातों पर लागू शर्तों व अनुबंधों में और कार्डधारक के समझौते में लिखे गये हैं. हम, हमारे और हमारा वीज़ा और बैंक के संदर्भ में, जहां जैसा लागू हो, और आप, आपका और आपके शब्दों का उपयोग ईशॉपकाडर् का उपयोग करने वाले कार्डधारक के संदर्भ में किया जायेगा.
ये टीओएस अनुपूरक हैं और डेबिट कार्ड के मामले में उन खातों के लिए लागू शर्तों और अनुबंधों में जोड़े जायेंगे, जिनमें डेबिट कार्ड जारी किया गया और क्रेडिट कार्ड के मामले में कार्ड सदस्य समझौते में.
 |
उत्पाद की परिभाषा
ई शॉप कार्ड बैंक द्वारा उपलब्ध कराया गया कार्ड से संबंधित एक अनूठा ऑनलाइन सुरक्षित भुगतान समाधान है. ई शॉप कार्ड बैंक द्वारा उपलब्ध कराया गया कार्ड से संबंधित एक अनूठा ऑनलाइन सुरक्षित भुगतान समाधान है.
ई शॉप कार्ड की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार है :
- यह एक बार प्रयोग में आने वाला कार्ड है जिसकी बनाने के बाद से सीमित वैधता अवधि है.
- मर्चेंट वेबसाइट पर क्रेडिट/डेबिट कार्ड का वास्तविक नम्बर नहीं दिया जायेगा. .
- ईशॉप कार्ड किसी भी मर्चेंट वेबसाइट पर प्रयोगमें लाया जा सकता है जो वीजा कार्ड स्वीकार करता है.
- इस कार्ड का दायरा ई शॉप कार्ड तक सीमित है और इसकी एक सीमित परिभाषित वैधता है.
|
 |
शर्तों की स्वीकृति
- ई शॉप कार्ड टीओएस के अधीन है और शर्तें व अनुबंध खातों पर लागू होंगी. टीओएस की समय़ - समय पर समीक्षा की जायेगी. ई शॉप कार्ड बनाने के लिए सेवा के उपयोग में शर्तों के प्रति आपकी स्वीकृति और और उनका पालन करने की आपकी सहमति शामिल है.
आप www.axisbank.com पर कभी भी टीओएस के नवीनतम संस्करण को देख सकते हैं. इसके अलावा, ई शॉप कार्ड का प्रयोग करते समय आपको ई शॉप कार्ड से संबंधित लागू होने वाले दिशानिर्देश या नियमों का पालन करना पड़ेगा जो समय-समय पर इसी वेबसाइट पर डाले जायेंगे.
आप इस बार से सहमत हैं कि एक ई शॉप कार्ड खाते के पासवर्ड का निर्माण और/या ई शॉप कार्ड का प्रयोग टीओएस के प्रति आपकी सहमति का प्रतिनिधित्व है और इस टीओएस की समीक्षा के बाद ई शॉप कार्ड का प्रयोग जारी रखने का अर्थ है कि आप ऐसी समीक्षा की शर्तों और लागू दिशानिर्देशों व नियमों के प्रति अपनी सहमति देते हैं.
जब तक विशेषतौर पर बताया न जाये तब तक इस ई शॉप कार्ड को बढ़ाने, वृद्धि करने या अन्यथा बदलने वाली कोई भी विशेषता इसी टीओएस के अधीन होंगे.
- वीज़ा और /या बैंक पूर्व सूचना के बाद ई शॉप कार्ड (या उसके किसी हिस्से ) को समय- समय पर बदलने या रद्द करने - अस्थायी या स्थायी तौर पर- का अधिकार रखते हैं.
बैंक ई शॉप कार्ड के पासवर्ड के पकड्रे जाने/ दुरूपयोग के लिए जिम्मेदार नहीं होगा. इसलिए कार्ड के पासवर्ड को बनाने और उसका प्रयोग आपके द्वारा ई शॉप कार्ड को बनाने और प्रयोग करने के बराबर होगा. यदि ई शॉप कार्ड का पासपोर्ट किसी कारणवश गलत हाथों में पड़ जाये और /या पासवर्ड/एटीएम पिन के प्रयोग से संबंधित शर्तों और अनुबंधों का पालन नहीं किया गया तो उसके लिए बैंक जिम्मेदार नहीं होगा.
वर्तमान में यह क्रियाशीलता वीज़ा कार्ड (वीज़ा कॉर्पोरेट कार्ड्स, प्लैटिनम, सिल्वर और गोल्ड क्रेडिट कार्ड) के लिए ही मौजूद है. यह क्रियाशीलता फिलहाल बैंक द्वारा जारी किये जाने वाले मास्टर कार्ड की भिन्नताओं में उपलब्ध नहीं है.
|
 |
आपके पंजीकरण की बाध्यताएं
आप सहमत हैं-
- कि ईशॉपकार्ड पंजीकरण प्रपत्र (रजिस्ट्रेशन डाटा)में आपके बारे में मांगी गई जानकारी सत्य, सही, वर्तमान और पूरे स्वरूप में देंगे.
कि इसे सत्य, सही, वर्तमान और पूरे स्वरूप में रखने के लिए पंजीकरण आंकड़ों को कायम रखेंगे और उनका तत्काल नवीनीकरण करेंगे.
|
 |
पंजीकरण
ई शॉप कार्ड तैयार करने या प्रयोग करने के लिए, आपको अपनी पहचान को प्रमाणिक करने और इस बात की पुष्टि करने के लिए कि आप किसी विशिष्ट अधिकृत क्रेडिट/ डेबिट कार्ड के स्वामी या प्रयोगकर्ता हैं, आपको बैंक को कुछ खास जानकारियां उपलब्ध करानी होंगी. आप जो जानकारियां दे रहे हैं, उनकी प्रामाणिकता उन जानकारियों के विरुद्ध साबित की जायेंगी, जो आपसे संबंधित हैं और जो बैंक के पास उपलब्ध हैं.
यदि आप अपनी पहचान की प्रामाणिकता साबित करने के लिए समुचित जानकारी नहीं दे सकते तो हमें यह अधिकार है कि हम आपको ई शॉप कार्ड के लिए पंजीकरण करने की अनुमति नहीं दें. आप प्रमाण दें कि पंजीकरण के आंकड़े सही हैं और आपको पंजीकृत ई शॉप कार्ड के सभी क्रेडिट कार्डों और डेबिट कार्डों के प्रयोग का वैध अधिकार है.
यदि आपने ई शॉप कार्ड का पंजीकरण सफलतापूर्वक नहीं किया है तो एक ई-कॉमर्स में मर्चेंट द्वारा या ई शॉप कार्ड से संबंधित अन्य ट्रांजैक्शन में आपका भुगतान स्वीकार नहीं किया जा सकता है.
ई शॉप कार्ड का प्रयोग करने के लिए, आपको वर्ल्ड वाइड वेब तक पहुंच की क्षमता होनी चाहिए और ऐसी पहुंच से संबंधित कोई सेवा शुल्क के लिए भुगतान करना चाहिए. इसके अलावा वर्ल्ड वाइड वेब से सम्पर्क के लिए आवश्यक उपकरण होने चाहिए, एक कम्प्यूटर और मोडेम या ऐसे ही अन्य उपकरण.
ऐसी स्थिति में कि आपको ई शॉप कार्ड पंजीकरण प्रक्रिया या ई शॉप का प्रयोग करते हुए किसी ट्रांजैक्शन के बारे में कोई प्रश्न पूछना हो तो आप निकटतम कस्टमर कॉल सेंटर में फोन कर सकते हैं(क्रेडिट कार्ड के लिए) या फोन बैंकिंग सेंटर (डेबिट कार्ड के लिए) में सम्पर्क कर सकते हैं या हमें customer.services@axisbank.co पर ई मेल कर सकते हैं
बैंक आपकी अपनी सुरक्षा के लिए एकपक्षीय ढंग से ई शॉप कार्ड के नेट पर प्रयोग की सुविधा दे सकता है और आपके कार्ड को भौतिक रूप में प्रयोग करने पर रोक लगा सकता है.
कार्डधारकों को इंटरनेट पर शॉपिंग की और सुविधा दिलाने के लिए बैंक कभी भी अतिरिक्त सुरक्षा उपाय शामिल कर सकता है. ई शॉप कार्ड के लिए मांग करना और इस टीओएस की स्वीकृति आगे ऐसे टीओएस की स्वीकृति दर्शाता है जो उन अतिरिक्त सुरक्षा उपायों के लिए ज़रूरी हो सकते हैं.
|
 |
प्रमाणीकरण
कुछ वेबसाइट/बैंक बाद में कभी किसी अतिरिक्त प्रमाणीकरण उपलब्ध कराने को कह सकते हैं, जिनके बारे में पहले अनुरोध नहीं किया गया था. कार्डधारक भविष्य में कभी ऐसी ज़रूरतों को पूरी करने की सहमति देता है.
|
 |
कार्डधारक पासवर्ड और सुरक्षा
अपने पासवर्ड, पंजीकरण आंकड़े और ई शॉप कार्ड के संबंध में आपके द्वारा स्थापित की गई अन्य स्पष्टीकरण जानकारियों की और सभी गतिविधियों की, जो पासवर्ड, पंजीकरण आंकड़े और ई शॉप कार्ड के संबंध में आपके द्वारा स्थापित की गई अन्य स्पष्टीकरण जानकारियों के प्रयोग से होती हैं, गोपनीयता बनाये रखने के लिए आपके अकेले आप जिम्मेदार हैं. आप इस बात से सहमत हैं कि आप किसी तीसरे पक्ष को ई शॉप कार्ड के हस्तांतरण या उसके प्रयोग या उस तक पहुंच की अनुमति नहीं देंगे. आप सहमत हैं कि यदि आपके पासवर्ड या किसी अन्य पुष्टिकरण का कोई अनधिकृत प्रयोग हुआ हो या किसी और सुरक्षा का उल्लंघन हुआ हो तो आप हमें तुरंत इसकी सूचना देंगे. आप मानते हैं और सहमत हैं कि लागू कानून द्वारा या कार्डधारक के समझौते या खातों में लागू शर्तों व अनुबंधों में अन्यथा उपलब्ध होने के अतिरिक्त, आपके इस टीओएस का पालन करने में आपकी असफलता के कारण होने वाली हानि या क्षति के लिए हम ज़िम्मेदार नहीं होंगे.
|
 |
पंजीकरण आंकड़ों की गोपनीयता
आपके पंजीकरण के आंकड़ों को ऑनलाइन रिटेल मर्चेंट या अन्य ट्रांज़ैक्शनके मर्चेंट के साथ साझा नहीं किया जायेगा जिनके लिए ई शॉप कार्ड का प्रयोग किया जाता है.
आप मानते हैं और सहमत हैं कि बैंक आपके पंजीकरण के आंकड़ों को रख सकती है और यदि लागू कानून के द्वारा ज़रूरी हो जाये तो आपके पंजीकरण आंकड़ों का खुलासा कर सकता है, इस विश्वास के साथ कि ऐसे संरक्षण या खुलासे लागू कानून द्वारा ज़रूरी हैं या तार्किक रूप से (1) कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के लिए या (2) इस टीओएस को लागू करने के लिए जरूरी हैं.
|
 |
व्यवहार के दिशानिर्देश
आप सहमत हैं:
कि ई शॉप कार्ड का प्रयोग करने के लिए किसी और व्यक्ति और हस्ती को नहीं करेंगे.
ऐसी कोई भी सामग्री अपलोड, पोस्ट, ईमेल या अन्यथा प्रेषित नही ंकरेंगे जिसमें सॉफ्टवेयर वायरस हो या कोई अन्य कम्प्यूटर कोड, फाइल या प्रोग्राम जिसकी परिकल्पना किसी कम्प्यूटर ऑफ्टवेयर या हार्डवेयर या ई शॉप कार्ड द्वारा प्रयोग किये जाने वाले किसी दूरसंचार उपकरण की क्रियाशीलता को बाधित करने, नष्ट करने या सीमित करने के लिए की गई है.
ई शॉप कार्ड वेबसाइट या सेवा को स्पैम या फ्लड नहीं करेंगे.
ई शॉप कार्ड वेबसाइट या सेवा या ई शॉप कार्ड के संबंध में प्रयोग होने वाले सॉफ्टवेयर के किसी हिस्से को सुधारने, अपनाने, उसका सब-लाइसेंस निकालने, अनुवाद करने, बेचने, इंजीनियर को पलटने, असंकलित करने या असंग्रहित करने का काम नहीं करेंगे.
ई शॉप कार्ड में निहित किसी कॉपीराइट, ट्रेडमार्क या स्वामित्व के अधिकार वाली अन्य अधिसूचनाओं को नहीं हटायेंगे.
ऐक्सिस बैंक/ वीज़ा की पूर्व लिखित अनुमति के बिना ई शॉप कार्ड वेबसाइट या सेवा के किसी भाग को "फ्रेम' या "मिरर' नहीं करेंगे.
ई शॉप कार्ड वेबसाइट या सेवा या उसके किसी अंश को पुन:प्राप्त करने, इंडेक्स, "डाटा माइन' करने या किसी और तरह से संचालनात्मक ढांचे के पुनर्उत्पादन करने या उसे घेरने या उसके प्रस्तुतिकरण के लिए किसी रोबोट, स्पाइडर, साइट सर्च/रिट्रिवल ऍप्लीकेशन या अन्य हस्तचालित या स्वचालित उपकरण या प्रक्रिया का उपयोग नहीं करेंगे.
ई शॉप कार्ड या सर्वर या ई शॉप कार्ड से संबंधित नेटवर्क में हस्तक्षेप या अवरुद्ध नहीं करेंगे या इस टीओएस या ई शॉप कार्ड की किसी ज़रूरत, प्रक्रिया, नीतियों या नियम को भंग नहीं करेंगे या
जानबूझ कर या अनजाने में लागू किसी स्थानीय, प्रांतीय, राष्ट्रीय या अन्तरराष्ट्रीय अधिनियम, नियम, विनियामन दिशानिर्देश का उल्लंघन या न्यायिक या प्रशासनिक, या ई शॉप कार्ड के प्रयोग से संबंधित ऐक्सिस बैंक/वीज़ा (सभी के लिए "लागू होने वाले कानून' शब्द का प्रयोग होगा) द्वारा स्थापित कोई नियम या ज़रूरत का उल्लंघन नहीं करेंगे.
|
 |
देयता
आपके ई शॉप कार्ड के निर्माण/प्रयोगके कारण किसी परिणामात्मक, प्रासंगिक, विशेष या अप्रत्यक्ष हानि या क्षति जैसे: आपके कम्प्यूटर या टेलीफोन सेवा को होने वाली किसी क्षति के लिए किसी भी स्थिति में बैंक कतई जिम्मेदार नहीं होगा.
इस वेबसाइट तक आपकी पहुंच, इसके प्रयोग या इससे डाउनलोड करने के कारण आपके क्म्प्यूटर उपकरण या किसी और सम्पत्ति को प्रभावित कर सकने वाले किसी क्षति या किसी वायरस के लिए हम कोई जिम्मेदारी नहीं लेते और न ही इसके लिए जवाबदेह नहीं होंगे.
नेट पर यदि कोई ट्रांज़ैक्शन पूरा नहीं होता या उसमें विलम्ब होता है तो इसके लिए बैंक की कोई जवाबदेही नही होगी.
|
 |
मर्चेंट के साथ व्यवहार
आपका पत्र व्यवहार या व्यवसायिक लेनदेन या प्रमोशन में प्रतिभागिता के लिए, ऑनलाइन रिटेल या अन्य मर्चेंट या ई शॉप कार्ड के जरिये या संबंधित सामान या सेवाओं के भुगतान या सुपुर्दगी सहित व और ऐसे लेनदेन के साथ जुड़ी कोई शर्त/ अनुबंध, वारंटी या कथन पूरी तरह आपके और ऐसे मर्चेंट के बीच होगा. आप सहमत हैंं कि लागू कानूनों या हमारे कार्डधारक समझौते या आपके खाते पर लागू शर्त और अनुबंधों में उपलब्ध अर्हताओं के अलावा ऐसे किसी भी लेनदेन को परिणामस्वरूप होने वाली हानि या क्षति के लिए हम जिम्मेदार या जवाबदेह नहीं होंगे. आप समझते हैं कि ई शॉप कार्ड का प्रयोग किसी भी तरह यह संकेत नहीं देता कि हम किसी मर्चेंट की सिफारिश करते हैं, भले ही वह मर्चेंट ई शॉप में प्रतिभागिता करता हो या नहीं. उदाहरण के लिए ई शॉप कार्ड मर्चें की पहचान या मर्चें के सामान या सेवाओं की गुणवत्ता की पुष्टि नहीं करता.
|
 |
वारंटियों का अस्वीकरण
आप अच्छी तरह समझते और मानते हैं कि ईशॉप के प्रयोग के जरिये प्राप्त किया गया कोई भी सॉफ्टवेयर आपके अपने विवेक और जोखिम पर डाउनलोड करेंगे और टीओएस समझौते में जो बताये गये हैं, उनके अलावा ईशॉप कार्ड के जरिये ऐसे किसी सॉफ्टवेयर या अन्य सामग्रियों के प्रयोग या उन्हें डाउनलोड करने के परिणामस्वरूप आपके कम्प्यूटर को होने वाली क्षति या आंकड़ों की हानि के लिए आप अकेले जिम्मेदार होंगे.
किसी भी लागू राज्य कानून द्वारा आवश्यक होने के अलावा, हम ईशॉप कार्ड के बारे में किसी प्रकार का, अभिव्यक्त अथवा निहित, किसी खास उद्देश्य के लिए विक्रेयता या फिटनेस की किसी किस्म की वारंटी सहित, कोई प्रतिनिधित्व अथवा वारंटी नहीं देते हैं.
|
 |
अधिसूचना
इस टीओएस के बारे में या किसी और संबंध में किसी भी परिवर्तन के बारे में आपको http://www.axisbank.com पर दर्शायी गई अधिसूचना के द्वारा सूचित किया जा सकता है.
|
 |
दायित्व
लागू कानून द्वारा अन्यथा उपलब्ध कराये गये या आपके साथ हमारे कार्डधारक समझौते या खाते में निहित शर्तों या अनुबंधों को छोड़कर, आप समझते हैं कि आपके और आपके द्वारा आपके पंजीकृत आंकड़ों, आपके पासवर्ड या किसी अन्य पुष्टिकरण जानकारी के प्रयोग के लिए अधिकृत लोगों द्वारा ईशॉप कार्ड के सभी उपयोगों के लिए वित्तीय रूप से आप जिम्मेदार हैं.
|
 |
विविध
- पासवर्ड
आप सहमत और मानते हैं कि:
- पासवर्ड को पूरी तरह गोपनीय रखेंगे और किसी तीसरे पक्ष को पासवर्ड की जानकारी नहीं देंगे.
- एक ऐसा पासवर्ड चुनेंगे जो समुचित रूप से लम्बा हो और उसमें अक्षरों, अंकों और विशेष चरित्रों का समावेश हो जिन्हें किसी भी तरह आसानी से उपलब्ध व्यक्तिगत आंकड़ों से मेल खाता हुआ नहीं होना चाहिए, जैसे आपका नाम, पता, टेलोफोन नम्बर, ड्राइवर लाइसेंस, आदि या अक्षरों या अंकों का ऐसा मिश्रण नहीं होना चाहिए जिनके बारे में आसानी से अंदाजा लगाया जा सके.
- पासवर्ड को याद कर लें और उसे किसी लिखित या इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप में रिकॉर्ड कर न रखें
- ई शॉप कार्ड का प्रयोग करने के लिए नेट खुले होने के दौरान कम्प्यूटर के पास से न हटें या न किसी अनधिकृत व्यक्ति को अपने कम्प्यूटर का प्रयोग करने दें.
- ऐसे स्थानापन्न को किसी नये अनुबंध के रूप में अर्थ लगाया/समझा नहीं जाना चाहिए.
ईशॉप के अवरोधन/ दुरूपयोग के लिए बैंक जिम्मेदार नहीं होगा.
- पासवर्ड का दुरूपयोग
आप मानते हैं कि यदि किसी तीसरे व्यक्ति को आपका पासवर्ड मिल गया तो, ऐसा तीसरा व्यक्ति ईशॉप कार्ड के जरिये ट्रांजैक्शन करने या ई शॉप कार्ड बनाने और प्रयोग करने में सक्षम होगा. आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि टीओएस में निहित पासवर्ड से संबंधित लागू सभी शर्तोन और अनुबंधों का हर समय पालन होता रहे.
- इंटरनेट धोखाधड़ी
इंटरनेट कई प्रकार की धोखाधड़ियों, दुरूपयोग, हैकिंग व अन्य क्रियाओं के प्रति संवेदनशील है जो ईशॉप कार्ड को बनाने/प्रयोग को प्रभावित कर सकता है. हालांकि बैंक इनसे बचने के लिए हर तरह की सुरक्षा उपलब्ध कराने का इरादा रखता है, पर ऐसी इंटरनेट धोखाधड़ियों, हैकिंग व अन्य क्रियाओं से बचने की कोई गारंटी नही दी जा सकती जो ईशॉप कार्ड को बनाने और प्रयोग को प्रभावित कर सकता है. इनके कारण होने वाली सभी जोखिमों से बचने के लिए आपको अलग से उपाय विकसित/मूल्यांकित करना चाहिए.
- तकनीकी जोखिम
बैंक द्वारा प्रस्तावित ई शॉप कार्ड्स की तकनीक वायरस या अन्य दुर्भावनापूर्ण, विनाशकारी या भ्रष्टकारी मैक्रो के कोड, प्रोग्राम से प्रभावित हो सकता है. यह भी संभव है कि बैंक स्थल पर रखरखाव की ज़रूरत हो और ऐसे समय के दौरान यह हो सकता है कि ग्राहक के अनुरोध को प्रक्रियाकृत करना संभव नहीं हो पाये. इसके परिणामस्वरूप निर्देशों की प्रक्रिया में विलम्ब या निर्देशों की प्रक्रिया की असफलता और ऐसी ही अन्य असफलताएं या अक्षमताएं आ सकती हैं. आप समझते हैं और मानते हैं कि बैंक द्वारा किसी ग्राहक के निर्देशों का सम्मान करने में किसी प्रकार की असफलता या अक्षमता के कारण होने वाली सभी देयताओं को बैंक अस्वीकार करता है.
- सीमाएं
आपको ज्ञात है कि बैंक समय-समय पर ई शॉप कार्ड पर अधिकतम और न्यूनतम सीमा लगा सकता है. आप समझते, सवीकार करते हैं और सहमत हैं कि इससे आपपर जोखिम भी कम हो जायेगा. उदाहरण के लिए बैंक किसी खास अवधि के दौरान ट्रांज़ैक्शन पर प्रतिबंध लगा सकता है या खास अवधि के दौरान राशि पर प्रतिबंध लगा सकता है या प्रत्येक ट्रांजैक्शन को भी सीमित कर सकता है. आप लागू की जाने वाली ऐसी सीमाओं के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे और उनका पीरी कड़ाई के साथ पालन करेंगे..
- क्षतिपूर्ति
ई शॉप कार्ड के किसी शर्त या अनुबंध या ऊपर बताये गये शर्तों व अनुबंधों के उल्लंघन के कारण होने वाली क्षतियों या हानियों के लिए और खिलाफ आप बैंक को क्षतिपूरण करेंगे.
- सुविधा से निकासी
बैंक उपरोक्त सेवा से कभी भी पीछे हटने के लिए अधिकृत होगा.
- शुल्क
आप एतद्द्वारा बैंक द्वारा इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए समय-समय पर लगाये जाने वाले प्रभारों को वहन करने पर सहमत हैं. आप बैंक द्वारा समय-समय पर निर्धारित ई शॉप कार्ड से संबंधित सभी शुल्कों की वसूली के लिए वह आपके खाते से डेबिट करने का बैंक को अधिकार देते हैं.
- अन्य
अनुपयोक्त राशि को क्रेडिट करना
ई शॉप कार्ड पर उपयोग में नहीं आई राशि को ग्राहक के स्रोत खाते में दुबारा बिना किसी ब्याज के क्रेडिट किया जायेगा यदि ई शॉप कार्ड की वैध अवधि के 48 घंटों के अंदर यह राशि पूरी तरह बिना उपयोग के रहती है तो.
यदि उपयोग ममें नहीं आये ई शॉप कार्ड को रद्द किया जाता है तो राशि को ग्राहक के स्रोत खाते में दुबारा बिना किसी ब्याज के क्रेडिट किया जायेगा यदि ई शॉप कार्ड की वैध अवधि के 48 घंटों के अंदर यह राशि पूरी तरह बिना उपयोग के रहती है तो.
यदि ग्राहक ने किसी ट्रांजैक्शन के लिए आंशिक राशि का उपयोग किया है तो शेष राशि ट्रांजैशन के लगभग 30 दिनों के अंदर बिना किसी ब्याज के ग्राहक के खवते में डाल दी जायेगी, यदि वीज़ा/मर्चेंट संस्थान द्वारा उसका दावा नहीं किया गया हो तो.
|
|