|
कार्ड गुम होने पर शून्य देयता
यदि आपका ऐक्सिस बैंक का सिल्वर क्रेडिट कार्ड कभी गुम या चोरी हो जाये तो, आप जिस क्षण उसके गुम होने की रिपोर्ट ऐक्सिस बैंक ऑफ इंडिया में (हमारे ऐक्सिस बैंक के 24 घंटे चलने वाले ग्राहक सेवा नम्बर 91-22-67987700 पर फोन करें) या विदेश में हैं तो वीज़ा ग्लोबल सर्विस हेल्पलाइन के जरिये दर्ज़ करायेंगे, उसी क्षण से आप धोखे से की जाने वाली खरीदारी लेनदेन से सुरक्षित हो जायेंगे. जैसे ही संभव हो, आपको इस गुमशुदगी की जानकारी लिखित रूप से ऐक्सिस बैंक को देनी चाहिए. कृपया गुमशुदगी की पुष्टि इसपर करें:
ऐक्सिस बैंक लिमिटेड,
सीपीयू, युनिट नं. 13, कॉर्पोरेट पार्क,
स्वास्तिक चेम्बर्स के पीछे,
शींव ट्रॉम्बे मार्ग,
चेम्बूर,
मुम्बई- 400 071,
भारत,
फोन: 91-22-67987700
कृपया ध्यान दें कि यह आवरण सिर्फ धोखाधड़ी से किये जाने वाले भुगतानों के लिए वैध है. बीमा एटीएम लेनदेन के लिए वैध नहीं है क्योंकि इसके लिए पिन की ज़रूरत है जिसकी जानकारी सिर्फ आपको है. कार्ड के गुम होने/चोरी होने की रिपोर्ट आपको पुलिस में दर्ज़ करानी होगी. लिखित रूप में जैसे ही निर्देश प्राप्त होंगे, ऐक्सिस बैंक आपके कार्ड को बदलने की कार्रवाई शुरू कर देगा. यदि कार्ड की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज़ कराने के बाद आपको कार्ड मिल जाये तो उसे प्रयोग में लाने की कोशिश न करें. बल्कि मैग्नेटिक पट्टी के आरपार उसे कई स्थानों से काट कर उसे नष्ट कर दें.
|