|
निम्नलिखित सामान्य नियमों का पालन करते हुए आप क्रेडिट कार्ड की धोखाधड़ी से खुद को बचा सकते हैं:
- जैसे ही आपको अपना नया क्रेडिट कार्ड मिले आप हस्ताक्षर पट्टी पर अपने हस्ताक्षर कर दें.
- अपने क्रेडिट कार्ड के विवरण किसी सुरक्षित स्थान पर रख दें.
- अपने पिन की जानकारी किसी को न दें.
- अपने क्रेडिट कार्ड पर अपना पिन न लिखें.
- मैग्नेटिक पट्टी के आरपार काटकर अपना पुराना क्रेडिट कार्ड नष्ट कर दें.
- अपने स्टेटमेंट मेलिंग कार्यक्रम पर नज़र रखें और नहीं मिलने पर बैंक में शिकायत करें.
- कार्ड गुम होने की रिपोर्ट तत्काल बैंक में दर्ज़ करायें.
- भुगतान करते समय दुकानदार को सुपुर्द करने के अलावा अपना क्रेडिट कार्ड किसी और को न सौंपें.
- यह सुनिश्चत करें कि दुकानदार नकद रजिस्टर या प्रक्रिया मशीन के अलावा किसी और जगह कार्ड को स्वाइप न करे.
- अधूरे चार्ज स्लिप पर कभी हस्ताक्षर न करें.
- जैसे ही लेनदेन पूरा हो जाये, अपना कार्ड तुरत वापस ले लें.
- एटीएम पर अजनबियों से सहायता न मांगें.
- पूरी कट्टरता से गोपनीयता का पालन करें. किसी भी मेल का जवाब देते समय अपने क्रेडिट कार्ड का नम्बर और पिन नम्बर का खुलासा न करें.
- अपने कार्ड को सूरज की सीधी रोशनी या मैग्नेटिक फील्ड से सुक्षित रखें.
|