|
 |
मोबाइल अलर्ट्स
बकाया राशियों, किए गए भुगतान, बिल आदि के नियमित अलर्ट्स के आलावा आपके पास और भी मोबाइल अलर्ट्स पाने का विकल्प है.
|
 |
अंतर्राष्ट्रीय स्वीकृति
ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड दुनिया में कहीं भी सुविधा से रहने में आपकी मदद करता है. ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड दुनिया भर में वीज़ा स्वीकार करने वाले 23 मिलियन से अधिक मर्चेंट प्रतिष्ठानों में स्वीकार्य है. यह संख्या भारत और नेपाल में 2,50,000 वीज़ा मर्चेंट प्रतिष्ठानों के अलावा है. इतना ही नहीं, अब आप किसी भी मुद्रा में खरीदारी कर सकते हैं और बाद में भारतीय रुपए में भुगतान कर सकते हैं.
कृपया ध्यान दें : आरबीआई दिशानिर्देशों के अनुसार, भारत और नेपाल में आप अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग केवल भारतीय रुपए में लेनदेन के लिए ही कर सकते हैं.
|
 |
अंतर्राष्ट्रीय आपातकालीन सहायता
ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के ज़रिए आप वीज़ा इंटरनेशनल ग्लोबल कार्ड असिस्टेंस सर्विसेज़ का लाभ उठा सकते हैं. यह सेवा आपको अपना कार्ड खोने की सूचना देने तथा आपातकालीन रीप्लेसमेंट कार्ड या आपातकालीन अग्रिम नकद हेतु निवेदन करने की सुविधा देती है. कार्ड या नकद आप विदेश में जहॉं हैं वहॉं भेज दिया जाएगा.*
इस सेवा हेतु शुल्क लागू है. विदेश में वीज़ा ग्लोबल असिस्टेंस सर्विस के नंबरों की प्रति पाने के लिए कृपया बैंक को फ़ोन करें.
|
 |
ब्याज रहित अवधि*
अपनी खरीदारी पर 50 दिन तक की मुफ्त क्रेडिट अवधि पाइए जिसके लिए आपके कार्ड अकाउंट पर कोई फानेंस शुल्क नहीं लगेगा.
* तभी लागू जब कार्ड अकाउंट पर कोई बकाया न हो, यानी नियत तिथि तक पिछले बिल का संपूर्ण भुगतान हो गया है. नकद लेनदेन पर लागू नहीं है.
|
 |
रिवॉल्व सुविधा
ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ एक्सटेंडेड क्रेडिट फेसेलिटी पाइए, जिसके तहत आप किसी भी समय कोई उत्पाद खरीद कर अपनी सुविधा के अनुसार किश्तों में भुगतान कर सकते हैं.
आपके लिए उपलब्ध पुन: भुगतान विकल्प निम्नलिखित हैं:
- केवल न्यूनतम बकाया राशि (बिल राशि का 5% जो न्यूनतम रु. 100 होना चाहिए) दें और शेष भुगतान अगले महीनों में करें.
- पूरी बकाया राशि का भुगतान करें
- न्यूनतम से लेकर अधिकतम बकाया राशि के बीच किसी भी राशि का भुगतान करें.
|
 |
बैलेंस ट्रांसफ़र
आपका क्रेडिट कार्ड बैलेंस ट्रांसफ़र करें और 6 महीने के लिए फ्लैट 0.75% पर महिने ब्याज दर का भुगतान करें*,1% प्रोसेसिंग शुल्क या रु.100 के साथ (जो भी अधिक हो).
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
|
 |
कैश एडवांस सुविधा
आप दुनिया के 1 मिलियन से अधिक वीज़ा एटीएम (ऑटोमेटेड टेलर मशीन से अपनी क्रेडिट सीमा के 30% तक नकद ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड द्वारा निकाल सकते हैं. भारत में, आप दिन के 365 दिन, हर दिन चौबीस घंटे वीज़ा का चिन्ह दिखाने वाले 18,000 एटीएम से नकद निकाल सकते हैं.
|
 |
ऑटो डेबिट सुविधा
यदि आपके पास ऐक्सिस बैंक का खाता है तो आपके पास अपने बैंक अकाउंट से अपने मासिक कार्ड बिल्स का भुगतान करने की अतिरिक्त सुविधा भी है. चुने गए विकल्प के आधार पर, ऑटो डेबिट के ज़रिए भुगतान के लिए आप निम्नलिखित विकल्पों में से कोई भी चुन सकतें हैं:
- कुल बकाया राशि डेबिट करें
- न्यूनतम बकाया राशि डेबिट करें (बकाया राशि का 5%)
|
 |
ईएमआई सुविधा
ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड में ईएमआई खूबी आपको उच्च मूल्य के क्रेडिट कार्ड लेनदेन को आसान ईएमआई में चुकाने की सुविधा देती है. अधिक जानकारी के लिए
यहॉं क्लिक करें
|