ऐक्सिस बैंक रेमिटेंस कार्ड ऐसे लोगों के लिए है जो विदेश से पैसा प्राप्त करते हैं. इसका उद्देश्य आपके प्रियजन से विदेश से पैसा प्राप्त करना आसान और परेशानी रहित बनाना है. और इस तरह वर्षों से प्रचलित डिमांड ड्राफ्ट और पेऑर्डर को समाप्त करना है.
यह कार्ड आपके लिए टाइम्स ऑनलाइन मनी लिमिटेड की अन्तरराष्ट्रीय ऑनलाइन मनी ट्रांसफर सेवा www.Remit2India.com के सहयोग से लाया गया है. www.Remit2India.com के ज़रिये प्रेषित रकम सीधे रेमिटेंस कार्ड पर डाली जाती है जिस तक लाभकर्ता के रूप में आपकी पहुंच कभी भी, कहीं भी हो सकती है.
ऐक्सिस बैंक का रेमिटेंस कार्ड एक सामान्य डेबिट कार्ड की तरह है और इसका उपयोग किसी भी ऐक्सिस बैंक के एटीएम (ऑटोमेटेड टेलर मशीन) या वीज़ा एटीएम से पैसा निकालने के लिए या किसी भी वीज़ा समर्थ मर्चेंट आउटलेट से खरीदी करने के लिए किया जा सकता है.
अन्य लाभ
ऐक्सिस बैंक का रेमिटेंस कार्ड आपको नि:शुल्क और कई प्रकार की सुविधाओं के साथ मिलता है. इनमें से कुछ इस प्रकार हैं:
अनुरोध करने पर नि:शुल्क मल्टी-सिटी-ऍट पार चेकबुक
तिमाही ब्याज भुगतान
एटीएम से हर दिन 40,000 रुपये तक की निकासी
मर्चेंट आउटलेट से हर दिन 40,000 रुपये तक की खरीदी
इस कार्ड के उपयोग खरीदे जाने वाले सामान पर 50,000 रुपये तक का बीमा आवरण
कार्ड खो जाने की रिपोर्ट दर्ज़ कराने के साथ ही कार्ड के उपयोग से किये जाने वाले जाली ट्रांज़ैक्शन से सुरक्षा पाइये
ऐक्सिस बैंक एटीएम से अपने बिलों का भुगतान करें, अपने प्रीपेड मोबाइल कार्ड को रीचार्ज करायें
ऐक्सिस बैंक से इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और टेली बैंकिंग सेवा का लुत्फ उठायें.
कार्ड कैसे प्राप्त करें
विदेश में अपने प्रेषक से www.Remit2India.com के ज़रिये पैसा भेजने को कहें और भुगतान के तरीके के रूप में रेमिटेंस कार्ड को चुनें. कुछ ही दिनों के अंदर कार्ड आपके दरवाज़े पर होगा, आपके लिए ऐसी सहूलियत लेकर, जैसा आपने पहले कभी अनुभव नहीं किया है.