श्रीराम क्रेडिट कार्ड एक ऐसा को-ब्रांडेट क्रेडिट कार्ड है, जिसे ऐक्सिस बैंक द्वारा पेश किया व श्रीराम ट्रांसपोर्ट फायनेंस कंपनी लि. (एसटीएफसीएल) के सहयोग से बनाया गया है. देश के ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुडे लोगों के लिए यह पहला क्रेडिट कार्ड है.
श्रीराम ऐक्सिस बैंक के को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड को एसटीएफसीएल के ऐसे ग्राहकों के लिए खास तौर से बनाया गया है जिनका पुराना रिकॉर्ड संतोषप्रद रहा हो.
यह को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड उन ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों के लिए बेहद उपयोगी रहेगा जिन्हें रोजाना के खर्चों के लिए पैसों की आवश्यकता होती हैं. यह कार्ड उन्हें सुरक्षा देता है साथ ही प्लास्टिक मनी जितनी आसानी.
इस को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड से ट्रांसपोर्ट व्यवसायी एटीएम से निकासी भी कर सकेंगे, पेट्रोल, टायर, ऑयल और बैटरी ले सकेंगे, साथ ही वे देश भर में किसी विजा मर्चेंट आउटलेट से खरीदारी भी कर सकेंगे. |