Axis Bank Logo

हमारे बारे में| हमसे सम्पर्क| कैरियर्स| साइट मैप

व्यक्तिगत
24 X 7 बैंकिंग
not define डिपॉज़िट्स
फिक्सड डिपॉज़िट
रिकरिंग डिपॉज़िट
एन्केश 24
टैक्स सेवर फिक्सड डिपॉज़िट
नेट बैंकिंग
शीघ्र पहुंच
ऑनलाइन दान
फॉर्म्स डाउनलोड करना
क्रेडिट कार्ड विवरणी
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
के वाई सी जानकारी
ट्रेड नाऊ

फिक्सड डिपॉज़िट्स

सुरक्षा, सलामती और वृद्धि

ऐक्सिस बैंक आपके लिए लाया है सरल रीइन्वेस्टमेंट फिक्सड डिपॉज़िट्स (बहुत ही प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर). यह कम से कम रु.10,000 के निवेश से शुरू की जा सकती है. आप रु.1,000 प्रत्येक के गुणक में अपनी डिपॉज़िट में अतिरिक्त राशि जोड़ सकते हैं. आपकी डिपॉज़िट की अवधि कम से कम 6 माह होनी चाहिए.

डिपॉज़िट स्कीम्स

रीइन्वेस्टमेंट डिपॉज़िट्स:
रीइन्वेस्टमेंट डिपॉज़िट्स में प्रत्येक तिमाही के अंत में आपकी डिपॉज़िट्स पर अर्जित ब्याज को मूलधन के साथ निवेश किया जाता है. आपकी डिपॉज़िट की अवधि कम से कम 6 माह होनी चाहिए. तिमाही के अंत में ब्याज और मूलधन दोनों को रोलओवर किया जाता है, और कुल राशि पर ब्याज गिना जाता है. स्त्रोत पर आयकर की कटौती होती है.

ऑटोमैटिक रोलओवर:
फिक्सड डिपॉज़िट धारक के रूप में आप मैच्योरिटी पर ऑटोमैटिक रोलओवर की सुविधा चुन सकते हैं (मूलधन और ब्याज दोनों के लिए). आप अकाउंट ओपनिंग डॉक्युमेंट (एओडी) में यह विकल्प चुन सकते हैं. उपलब्ध विकल्प ये हैं:

  • केवल मूलधन का रोलओवर:
    केवल मूलधन की राशि रोलओवर होती है. ब्याज को या तो आपके द्वारा तय अकाउंट में क्रेडिट किया जाता है या फिर भुगतान किया जाता है.
  • मूलधन तथा अर्जित ब्याज को रीइन्वेस्टमेंट डिपॉज़िट में रोलओवर किया जाता है:
    इसमें डिपॉज़िट और अर्जित ब्याज दोनों को उतनी ही अवधि के लिए मैच्योरिटी तिथि को लागू ब्याज दर पर रोलओवर किया जाता है.

मैच्योरिटी तिथि को या उससे पहले आप डिपॉज़िट के रोलओवर निर्देशों में निम्नलिखित बदलाव कर सकते हैं:

  • अवधि में बदलाव
  • मैच्योरिटी निर्देश में बदलाव
  • भुगतान निर्देशों में बदलाव
  • मूलधन में बदलाव (केवल घटी हुई राशि)
  • मूलधन के रोलओवर से मूलधन + ब्याज के रोलओवर में बदलाव और इसके ठीक उल्टा

आहरण

फिक्सड डिपॉज़िट का नकदीकरण (एन्केशमेंट) आहरण केवल उसी शाखा में किया जा सकता है, जहां वह बुक कराई थी.

यहाँ क्लिक करें एफडी ऑनलाइन खोलने के लिए.
अधिक जानकारी
एक नजर
कागज़ी कार्रवाई
ब्याज दरें
ऑनलाइन फिक्सड डिपॉज़िट खोलिए
डाउनलोड्‌स
फिक्सड डिपॉज़िट्स खोलने के फार्म