|
एस आई पी में निवेश कैसे करें?
कदम 1:अपनी पसंद की, एसआईपी भुगतान विकल्प वाली कोई म्यूच्यूअल फ़ंड स्कीम चुनें.
कदम 2: निवेश की अवधिकता ( यानी भुगतान करने की बारंबारता) तय करें. आप मासिक या तिमाही आधार पर निवेश करना चुन सकते हैं.
कदम 3: न्यूनतम निवेश राशि चुनें. जैसे कि, अगर आप मासिक एस आई पी विकल्प के साथ हर साल रु.12,000 निवेश करना चुनते हैं, तो आप अपने फ़ंड में हर महीने रु. 1000 का निवेश करते हैं. एक वर्ष की समाप्ति तक आप अपने फ़ंड में रु. 12,000 का निवेश करेंगे.
कदम 4:: रकम को नेट एसेट मूल्य (NAV) के आधार पर यूनिट्स में बदला जाता है. एनएवी किसी फ़ंड के प्रत्येक यूनिट का मार्केट मूल्य होता है. अगर पहले महीने एनएवी रु. 20 है तो आपको 50 यूनिट्स मिलेगी. इसी प्रकार अगर अगले महीने एनएवी रु.25 है तो आपको 40 यूनिट्स मिलेंगे. अगले महीने अगर एनएवी रु.18 है तो आपको 55.56 यूनिट्स मिलेंगी. इस प्रकार 3 महीनों के बाद आपके पास 145.56 यूनिट्स होंगी. औसतन आपने रु.21 प्रति यूनिट का भुगतान किया होगा.
कदम 5: Tसमय के साथ यूनिट्स जमा होती जाएंगी. आप तब तक निवेश जारी रख सकते हैं जब तक कि आप योजना से बाहर निकलने का फैसला न करें. तब आप यूनिट्स को बाज़ार मूल्य (NAV) पर भुना सकते हैं इस प्रकार आपको अपना धन आमदनी के साथ मिल जाएगा
एसआईपी में निवेश करने के लिए आपको अपनी नज़दीकी ऐक्सिस बैंक ब्रांच में जाकर बस एक सरल सा आवेदन फॉर्म भरना होगा. आप हमारी वेबसाइट पर आवेदन करे लिंक पर अपना व्यक्तिगत विवरण भी भर सकते हैं. ऐसे में हमारे रिलेशनशिप मैनेजर शीघ्र ही आपसे सम्पर्क करेंगे.
अस्वीकारण
म्यूच्यूअल फ़ंड निवेशों के साथ मार्केट के जोखिम होते हैं. निवेश करने से पहले कृपया ऑफर डॉक्यूमेन्ट को ध्यानपूर्वक पढ़ें
|