ऐक्सिस बैंक आर्थिक सलाहकार टीम के रूप में हम एक सशक्त अनुसंधान प्रेरित परामर्श मॉडल को अपनाते हैं ताकि आप को गुणवत्तात्मक और मात्रात्मक मानकों के आधार पर श्रेष्ठ फंडों को चुनने में मदद मिल सके.
इसके अलावा, एक समर्पित रिलेशनशिप मैनेजर भी यह सुनिश्चित करने के लिए आपको दिया जा सकता हैकि आपकी निवेश संबंधी आवश्यकताओं का सज्जता और प्रभावी ढंग से ख्याल रखा जा सके. हमारे सलाहकार आपको समझते हैं और आपको एक सुनियोजित आर्थिक नियोजन की प्रक्रिया से ले चलते हैं ताकि आपके लिए सबसे उपयुक्त वित्तीय समाधान की रचना की जा सके. सलाहकार आपके निवेश लक्ष्यों के अनुसार सही निवेश निवेश उत्पादों का चयन करने में भी आपकी मदद करेंगे.
हम म्यूच्युअल फंड्स में निवेश करने वाले अपने ग्राहकों को निवेश उत्पादों के लिए एक अनोखा एक पृष्ठीय पोर्टफोलियो स्नैपशॉट रिपोर्ट भी देंगे. इस रिपोर्ट को हमारे इंटरनेट बैंकिंग मॉड्यूल के जरिए देखा जा सकता है. |