आप रु.25000 जितनी छोटी रकम से लेकर रु. 2 लाख तक के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं. लोन की अधिकतम रकम ड्यूरेबल की कीमत के 85% या आपकी नेट मासिक सेलरी के 12 गुना (या स्वनियोजित व्यक्तियों के लिए नेट वार्षिक आमदनी), जो भी कम हो, से अधिक नहीं हो सकती है. आपसे एक प्रतिस्पर्धी ब्याज दर लिया जाएगा, और आप 12, 24 या 36 समतुल्य मासिक किस्तों में लोन चुकाने का विकल्प चुन सकते हैं. अगर आप एक वेतनभोगी कर्मचारी हैं आपकी समतुल्य मासिक किस्त यानी ईएमआई सीधे आपके नियोक्ता से चेक-ऑफ सुविधा के जरिए प्राप्त की जाएगी. |