Axis Bank Logo

हमारे बारे में| हमसे सम्पर्क| कैरियर्स| साइट मैप

व्यक्तिगत
24 X 7 बैंकिंग
not define लोन्स
होम लोन
पर्सनल लोन्स
लोन अगेन्स्ट प्रॉपर्टी
लोन अगेन्स्ट सिक्योरिटी
कार लोन
एजुकेशन लोन्स
कंज्यूमर लोन्स
नेट बैंकिंग
शीघ्र पहुंच
ऑनलाइन दान
फॉर्म्स डाउनलोड करना
क्रेडिट कार्ड विवरणी
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
के वाई सी जानकारी
ट्रेड नाऊ

एजुकेशन लोन

अब उच्च शिक्षा आपकी पहुंच के अंदर

ऐक्सिस बैंक के स्टडी पावर का उद्देश्य योग्य विद्यार्थियों को भारत तथा विदेश में उच्च प्रोफेशनल या टेक्निकल शिक्षा प्राप्त करने के लिए फायनान्शियल समर्थन प्रदान करना है. यह लोन ऐसे विद्यार्थियों को दिया जाता है जिन्होंने कैरियर - केन्द्रित कोर्सेज़ जैसे कि मेडिसिन, इंजीनियरिंग, मैनेजमेन्ट इत्यादि में, ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर प्रवेश लिया हो.

लोन का परिमाण
स्कीम के अंतर्गत फायनान्स का परिमाण भारत में अध्ययन के लिए रु.10.00 लाख तथा विदेश में अध्ययन के लिए रु. 20.00 लाख की ऊपरी सीमा तक निर्धारित किया है, जिसमें ट्‌यूशन फीस, होस्टल शुल्क (अगर कोई हो), किताबों की कीमत आदि शामिल है. लोन की न्यूनतम रकम रु. 50,000 होगी.

मार्जिन :
रु. 4 लाख तक के लोन्स के लिए कोई मार्जिन नहीं. रु. 4 लाख से अधिक के लोन्स के लिए, भारत में अध्ययन हेतु 5% मार्जिन तथा विदेशों में उच्च मध्ययन के लिए 15%.

अभिभावक की भूमिका :
विद्यार्थी के माता/पिता या अभिभावक को लोन का सह-आवेदक माना जाएगा. उसकी भूमिका, अनिवार्यता प्राथमिक उधारकर्ता की रहेगी.

सिक्योरिटी:
उपयुक्त मामलों में थर्ड पार्टी गारण्टी तथा/या कोलेटरल की मांग की जा सकती है.

अतिरिक्त सिक्योरिटी :
लोन की रकम के कम से कम 100% की बीमा राशि वाली एलआईसी पॉलिसी का बैंक के पक्ष में असाइनमेन्ट. लोन की अवधि के दौरान पॉलिसी को प्रभावी रखा जाना है. इसे सुनिश्चित करने के लिए, अपेक्षित लोन की गणना करते समय वार्षिक प्रीमियम को ट्‌यूशन फीस तथा अन्य आवर्ती शुल्कों के साथ, इसमें शामिल किया जा सकता है. साथ ही, किस्तों को चुकाने की बाध्यता को पूरा करने के लिए, विद्यार्थी की भावी आमदनी को बैंक पक्ष में असाइन किया जान चाहिए.

लोन का वितरण:
लोन का वितरण, बैंक द्वारा फंड्‌स की आवश्यकता तथा/या फीस शेड्‌यूल का आकलन करते हुए पूर्णत: या उपयुक्त किस्तों में सीधे शैक्षणिक संस्थान या पुस्तक या उपकरण या यंत्र विक्रेता को किया जाएगा.

यहां क्लिक करें स्टडी पावर लोन आवेदन हेतु के लिए.
हमें संपर्क करें
अभी आवेदन करें
अधिक जानकारी
एक नजर
ब्याज दरें तथा शुल्क
साफ विधि संहिता ऋणदाताओं के लिए