Axis Bank Logo

हमारे बारे में| हमसे सम्पर्क| कैरियर्स| साइट मैप

व्यक्तिगत
24 X 7 बैंकिंग
not define भुगतान
बिल भुगतान
इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिंग सेवा
not define टैक्स भुगतान
डायरेक्ट टैक्स भुगतान
पेन्शन वितरण
नेट बैंकिंग
शीघ्र पहुंच
ऑनलाइन दान
फॉर्म्स डाउनलोड करना
क्रेडिट कार्ड विवरणी
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
के वाई सी जानकारी
ट्रेड नाऊ

इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिंग सेवा

ई सी एस एक इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिंग सिस्टम है जो कि आपके अकाउन्ट से सीधे जुड़े पेपर रहित क्रेडिट/डेबिट ट्रांजेक्शन को संभव कराता है तथा आपको आवधिक रूप से व बार-बार किए जाने वाले भुगतानों के लिए एक शीघ्र तरीका भी उपलब्ध कराता है.

ई सी एस (डेबिट) के फायदे

ई सी एस (डेबिट) सुविधा के जरिए आप अपने समस्त युटिलिटी बिल्स (बिजली/टेलीफोन/मोबाइल बिल्स, क्रेडिट कार्ड्‌स इत्यादि), म्युच्युअल फंड (एस आई पी), इंश्योरेन्स प्रीमियम, लोन की किस्तों, क्रेडिट कार्ड्‌स के भुगतान, दान-राशियों का भुगतान तथा अन्य बिलों का भुगतान कर सकते हैं.

ई सी एस से आपको क्या फायदा होगा ?

  • कई चेक जारी करने की जरुरत नहीं
  • देय तिथियों को याद रखे बिना बिलों/किस्तों/प्रीमियम का समय पर भुगतान
  • कोई विलम्ब शुल्क नहीं

आपकी सुविधा के लिए, ऐक्सिस बैंक ने देश भर में विभिन्न सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ गठबंधन किया है.

इसके लिए आपको बस अपना विवरण, जैसे कि नाम, अकाउन्ट नंबर, बैंक/ब्रांच का नाम, एम आई सी आर कोड, इत्यादि देते हुए अपने सर्विस प्रोवाइडर, बैंक्स तथा फायनान्शियल इंस्टिट्‌यूशन के साथ बिल के भुगतानों के लिए अपने को रजिस्टर कराना होगा.

आपके धन की सुरक्षा एवं संरक्षा

अपने अकाउन्ट को अतिरिक्त डेबिट्‌स से सुरक्षित रखने के लिए आप अपने अकाउन्ट हेतु ऊपरी-सीमा चुन सकते हैं. ऐसी स्थिति में अगर आपके बिल की रकम इस सीमा को पार करती है तो बैंक द्वारा आपकी स्वीकृति मिलने के बाद ही भुगतान को क्लियर किया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए कृपया नजदीकी ब्रांच से सम्पर्क करें.

अधिक जानकारी के लिए कृपया निकटतम शाखा में सम्पर्क करें.
अधिक जानकारी
एक नज़र
अक्सर पूछे जानेवाले प्रश्न
इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिंग सेवा (डेबिट) क्या है ?
ई सी एस किस प्रकार मौजूदा प्रणाली से भिन्न है ?
ई सी एस (डेबिट) किस प्रकार कार्य करता है ?
और जानिए
डाउनलोड्स
ईसीएस जनादेश फार्म
Mobile Banking