फिशिंग एक तकनीक है जिसे जालसाज आपकी व्यक्तिगत जानकारी जैसे कि आपके खाते के नंबर, इंटरनेट बैंकिंग के यूजर आईडी तथा पासवर्ड वगैरह को हथियाने में इस्तेमाल करते हैं.
आम तौर पर बडे पैमाने पर अधिकतर मामलों में तरीका यह होता है कि ईमेल आईडी के एक बडे डेटाबेस जैसे कि जीमेल के सभी आईडी या याहूमेल के सभी आईडी पर एक स्पैम ईमेल भेजा जाता है. इस स्पैम ईमेल की भाषा ऐसी होती है मानो इसे, शिकार की जाने वाली किसी कंपनी/बैंक की तरफ से भेजा गया हो.
ऐसे ईमेलों में साधारण ढंग से प्राप्तकर्ता को किसी लिंक पर क्लिक करने और अपना यूजर आईडी तथा पासवर्ड भरने को कहा जाता है. प्राप्तकर्ता को झांसा देने के लिए कई तरह के विभिन्न तरीके अपनाए जाते हैं, जैसे कि खाते के विवरण को वैध करना, खाता बंद करने की धमकी देना इत्यादि.
यदि आप ध्यानपूर्वक देखें तो पाएंगे कि यह लिंक आपको हमारी वेबसाइटों : http://www.axisbank.com या https://www.axisbank.co.in पर नहीं ले जाती.
ऐसी किसी लिंक पर, बिना पूरी जांच-पडताल किए बिना, कभी भी न तो क्लिक करें, न ही कभी अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड भरें.
|