Print

वरिष्ठ विशेषाधिकार

क्योंकि उम्र शुरू होती है साठ पर

क्या आपको एक ऐसी बैंकिंग स्टाइल की तलाश है जो आपकी वरिष्ठ उम्र का सम्मान करे ?

ऐक्सिस बैंक के सीनियर सिटीजन सेविंग्स अकाउन्ट को इस बात को ध्यान में रखते हुए रचा गया है कि वरिष्ठ नागरिकों की बैंकिंग जरूरतें बिल्कुल अलग होती हैं तथा उन्हें विशेष रूप से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है.

खास विशेषाधिकार

विशेषाधिकार जो सुनिश्चित करे कि आप इस देखभाल के हकदार हैं.

हमने अपने वरिष्ठ विशिष्ट संरक्षकों के लिए सीनियर सिटीजन आई डी कार्ड पेश किया है. आइए, इसमें आपके लिए मौजूद फायदों का संक्षेप में उल्लेख करें.

सीनियर सिटीजन आई डी कार्ड के शानदार फायदों का लाभ उठाइए

आई डी कार्ड उम्र के प्रमाण के रूप में काम करता है. यह आपको हर उस फायदे को पाने की क्षमता प्रदान करता है जिसके आप हकदार हैं. यह कार्ड शीघ्र ही विभिन्न स्टोर्स सर्विस प्रोवाइडर्स और संस्थापनों पर ऐसे वरिष्ठ नागरिक फायदे दिलाएगा, जो आपको आज तक नहीं मिले होंगे.

हर कहीं सुरक्षित हैं आप

शानदार फायदों का दावा करने की क्षमता दिलाने के साथ-साथ यह ईमरजेन्सी में जानकारी के एक माध्यम के रूप में भी काम करता है. ईमरजेन्सी की स्थितियों में यह डॉक्टरों तथा प्राधिकारियों को आपके रक्त समूह, एलर्जियों, बीमारियों तथा ईमरजेन्सी में सम्पर्क विवरणों की जानकारी भी प्रदान करता है. इससे यह सुनिश्चित होता है कि आप चाहे कहीं भी हों, किसी भी स्थिति में हों, आपकी अच्छी देखभाल हो सकेगी.

हमेशा विशिष्ट

यह हमारे साथ आपके रिश्ते को मज़बूत करेगा तथा हमेशा आपकी सहायता करेगा, भले ही आपकी जरूरत कुछ भी हो. चाहे यह लोन से संबंधित हो, सेविंग्स अकाउन्ट के बारे में हो या फिर किन्हीं फायनान्शियल सेवाओं से हो, हम ध्यान रखेंगे कि हम सदा आपके साथ रहें.

बैंकिंग विशिष्ट सुविधाएं

  • मुफ्त एट-पार चेक बुक
  • प्राइमरी तथा जॉयन्ट अकाउन्टधारकों के लिए मुफ्त इंटरनैशनल वीजा डेबिट कार्ड्‌स
  • अकाउन्ट्‌स की मुफ्त मासिक विवरणी तथा मुफ्त पासबुक
  • ऐक्सिस बैंक शाखाओं के पक्ष में काटे गये पे आर्डर्स या डिमाण्ड ड्राफ्ट्‌स का मुफ्त में जारी किया जाना
  • मुफ्त इन्वॉर्ड रेमिटेन्स
  • साल में एक बार मुफ्त आउटवॉर्ड रेमिटेन्स
  • मुफ्त मासिक ई-स्टेटमेन्ट
  • विदेशी चेक्स का शीघ्रता से क्रेडिट ताकि विदेश में रहने वाले आपके प्रियजनों द्वारा प्रेषित धन आपको जल्द उपलब्ध हो सके
  • चेक्स पिकअप तथा डिलीवरी सेवाएं
  • एनीवेअर बैंकिंग
  • टेलीबैंकिंग
  • मुफ्त मोबाइल बैंकिंग
  • iConnect
  • आवश्यकता अनुकूल लोन की पेशकश
  • मुफ्त फायनान्शियल प्लानिंग
  • सिल्वर हेल्थ - वरिष्ठ नागरिकों के लिए मेडिकल इंश्योरेन्स