Axis Bank Logo

हमारे बारे में| हमसे सम्पर्क| कैरियर्स| साइट मैप

व्यक्तिगत
24 X 7 बैंकिंग
नेट बैंकिंग
ब्रांच नेटवर्क
शाखाएं
ए टी एम्स
फोन बैंकिंग नंबर्स
टैक्स सेन्टर्स

निजी नीति

ऐक्सिस बैंक के लिए आपकी प्राइवेसी महत्वपूर्णहै. इसीलिए, ऐक्सिस बैंक के सदस्य होने के नाते, हम, ऐक्सिस बैंक प्राइवेसी प्रॉमिस फॉर कन्ज्युमर्स, के लिए बाध्य हैं, जो निम्नप्रकार हैं:

ऐक्सिस बैंक प्राइवेसी प्रॉमिस फॉर कन्ज्युमर्स

हालांकि अपने ग्राहकों को उत्तम सेवा देने के लिए सही जानकारी रखना हमारी क्षमता का पहला चरण है, फिर भी हमारी सबसे महत्वपूर्ण पूंजी है हमारे ग्राहकों का विश्वास. ग्राहकों की जानकारी को सुरक्षित रखना तथा इसे ग्राहक की इच्छानुसार काम में लेना ही ऍक्सिस बैंक में हम सबके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसलिए हमारे हर ग्राहक से हमारा वादा है कि:

  • हमारे ग्राहकों द्वारा दी गई हर जानकारी को हम सुरक्षा एवं गुप्तता के मानदंडों के अनुसार पूरी तरह सुरक्षित रखेंगे.
  • ग्राहकों की जानकारी को हम बेहतर सेवा देने के लिए, जिसमें शामिल होगा, अपने उत्पादों, सेवाओं और अन्य अवसरों की जानकारी देने हेतु अपने ग्राहकों को सूचित करना, तथा अपने व्यवसाय को चलाने के लिए जरूरी आवश्यक जानकारी ही मांगेंगे व इसे काम में कम से कम लेंगे.
  • ग्राहकों द्वारा उपलब्ध जानकारी को उचित ढंग से संभालने में प्रशिक्षित अधिकृत कर्मचारियों को ही हम इसे देखने की अनुमति देंगे. वे ऐसे कर्मचारी जो हमारे प्राइवेसी प्रॉमिस का उल्लंघन करेंगे, उनके विरुद्ध हमारे द्वारा सामान्य अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
  • ग्राहकों की जानकारी हम किसी बाहरी संस्थान को तब तक नहीं देते, जब तक कि इस बारे में हमने ग्राहक को पहले ही सूचित न कर दिया हो अथवा उनकी स्वीकृति न पा ली हो, तथा ग्राहक द्वारा अधिकृत न किया गया हो अथवा कानूनी तौर पर जानकारी न मांगी गई हो.
  • हम अपने ग्राहकों की जानकारी की गुप्तता हर समय बनाये रखेंगे. बहरहाल, सुप्रतिष्ठित कंपनियों की ऐसी ही पेशकशों में आपकी सहायता कर सकते हैं. इन कंपनियां को ग्राहकों की जानकारी को रखने की अनुज्ञा नहीं होती, जब तक कि ग्राहक ने स्वयं इनके उत्पाद या सेवा में अपनी रुचि न दिखाई हो.
  • आरंभ में हम ग्राहक को सीधी भाषा में और साल में कम से कम एक बार यह बताएंगे कि मार्केटिंग लिस्ट में से वे अपना नाम कैसे निकलवा सकेंगे. ग्राहक ऐसी लिस्टों में से अपना नाम निकलवाने के लिए, किसी भी समय हमसे संपर्क कर सकता है.
  • सहायक सेवाएंदेने के लिए, जब-जब हम किसी अन्य संस्थान की सेवाएंलेंगे, उनसे अपने प्राइवेट स्टैंडर्डों को मान्य करवाएंगे व इस बात की तसल्ली के लिए ऑडिट करवाने की उनकी अनुज्ञा भी लेंगे.
  • क्रेडिट रिर्पोटिंग, वेरिफिकेशन व रिस्क मैनेजमेंट के लिए, हम जानकारी का आदान-प्रदान, सुस्थापित संदर्भ और क्लीयरिंग हाउस सेवाओं के लिए करेंगे.
  • ग्राहक की चिकित्सकीय जानकारी का उपयोग, हम अंडरराइटिंग या ग्राहक के लिए नीति निर्धारण, दावा या खाता, अथवा जानकारी प्राप्त होने पर ग्राहक को बताने, या जिस पर ग्राहक की सहमति हो, को छोडकर किसी भी अन्य उद्देश्य के लिए - आंतरिक अथवा बाह्य तौर पर - न तो करेंगे न ही इसे किसी अन्य को देंगे.
  • हमारा प्रयास रहेगा कि ग्राहक की फाइल को पूर्णत: नवीनतम और सही रखा जाए. हम अपने ग्राहकों को बताएंगे कि वे आसानी से अपने खाते की जानकारी को कैसे और कहां देख सकेंगे (सिवाए तब जब हम कानूनी रूप से निषिद्ध हों) तथा हमारी गलतियों के लिए हमें कैसे बताएं ताकि इन्हें तुरंत ठीक किया जा कसे.


हम हर समय अपनेआप तो ध्यान रखेंगे ही कि आपकी निजता का सम्मान हो. इसके लिए हम अपना व्यवसाय इस तरह चलाएंगे ताकि कई देशों में जहां हम व्यवसाय कर रहे हैं, हमारे प्रॉमिस का पालन हो.